मुरैना में पति ने किया पत्नी का सिर धड़ से अलग

Dolly patil | Jul 11, 2024, 10:53 IST
5BTY
पुलिस सूत्रों के अनुसार अंबाह के पूट क्षेत्र में मंगलवार की देर रात युवक आनंद ने तलवार से अपनी पत्नी छाया शर्मा का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया।

मध्य प्रदेश में खौफनाक वारदात हुई। इस वारदात को सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल यहां एक पति ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया।



इसके बाद वो रात भर वहीं सो गया। जानकारी के मुताबिक ये मामला मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र का है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।



क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार अंबाह के पूट क्षेत्र में मंगलवार की देर रात युवक आनंद ने तलवार से अपनी पत्नी छाया शर्मा का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद वह रात भर वहीं सोता रहा। पुलिस के मुताबिक दोनों की शादी दो वर्ष पहले ही हुई थी।



आनंद पेशे से ई-रिक्शा चालक है। इस कपल की एक साल की एक बेटी भी है। यह भी बताया जा रहा है कि आनंद को नशे की लत थी। पति के नशे की लत से परेशान पत्नी अक्सर उसे इसके लिए टोकती थी।



दोनों के बीच नशे को लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ हत्या के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।



आरोपी ने किया था कमरा बंद

मंगलवार की देर रात आनंद ने विवाद के बाद अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी और जब सिर धड़ से अलग हो गया तब वो वहीं सो गया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त छाया का भाई भानु भी घर में मौजूद था।



हालांकि, भानु दूसरे कमरे में अपनी भांजी के साथ सो रहा था। आनंद ने अपना कमरा अंदर से बंद कर लिया था। इसकी वजह से भानु को इस खौफनाक वारदात के बारे में पता नहीं चल सका।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



dolly patil


Tags:
  • Morena
  • Madhypradesh