एक घंटे से खड़ी हूं बदतमीज, महिला टीआई पर भड़की मुरैना महापौर शारदा सोलंकी
मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार 20 अप्रैल को कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना के घर (मुरैना) पहुंचे थे। इसी बीच मुरैना महापौर शारदा सोलंकी सीएम मोहन यादव से मिलने के लिए जा रही थीं, लेकिन महिला थाना प्रभारी ने उन्हें सीढ़ियों पर रोक लिया था।
महापौर को अंदर जाने से रोके जाने पर वो नाराज हो गईं और महिला टीआई से तीखी बहस करने लगीं थी।
गुस्से में महापौर ने उन्हें बदतमीज तक कह दिया। बाद में नेताओं के हस्तक्षेप के बाद उन्हें सीएम से मिलने की अनुमति मिली। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मंगलवार 21 अप्रैल को सामने आया है। महापौर ने कहा है कि वह इस घटना की शिकायत पार्टी फोरम पर करेंगी।
क्या है पूरा माजरा?
दरअसल सोमवार 20 अप्रैल को सीएम डॉ. मोहन यादव कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना के घर (मुरैना) नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। कार्यक्रम घर की दूसरी मंजिल पर हो रहा था।
जब महापौर शारदा सोलंकी सीएम से मिलने के लिए सीढ़ियों से ऊपर जाने लगीं, तो सबलगढ़ की टीआई राजकुमारी परमार ने उन्हें रोक लिया और कहा कि ऊपर सिर्फ घर के लोग ही जा सकते हैं।
एक घंटे से खड़ी हूं बदतमीज
महापौर शारदा सोलंकी ने इस पर नाराज होकर कहा यह घर मेरा भी है। फिर भी टीआई ने उन्हें ऊपर जाने नहीं दिया। महापौर काफी देर तक वहीं खड़ी रहीं।
बाद में कुछ और राजनेताओं के हस्तक्षेप से महापौर को जाने दिया गया। जाते समय गुस्से में महापौर ने टीआई से कहा मजाक बना रखा है, एक घंटे से खड़ी हूं, बदतमीज कहीं की।
पार्टी फोरम में करूंगी शिकायत
महापौर शारदा सोलंकी ने कहा मैं नगर की पहली महिला हूं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री हूं। एदल सिंह कंषाना मंत्री (aidal singh kansana morena) से हमारे परिवार का दो पीढ़ियों से रिश्ता है। जब हमारे प्रदेश के मुखिया आए थे तो प्रोटोकॉल के तहत मुझे वहां होना चाहिए था।
जब मैं सीएम से मिलने गई तो टीआई राजकुमारी परमार ने मुझे रोक लिया और दूसरे लोगों को जाने दे रही थीं। मैंने उनसे पूछा कि ये लोग कैसे जा रहे हैं तो उन्होंने कहा मुझे नहीं पता आप नहीं जाओगी।
इसके बाद कुछ और लोगों के कहने पर मुझे जाने दिया। काफी देर तक वहीं खड़ी रही और बदतमीजी से बात कर रही थी। उन्होंने आगे कहा कि मैंने बाद में कृषि मंत्री से इसकी शिकायत की। इसके बाद टीआई कहां गायब हो गई, पता नहीं चला। अब मैं इसकी शिकायत पार्टी फोरम पर भी करूंगी।
थाना प्रभारी ने रखा पक्ष
सबलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमारी परमार ने महापौर के आरोपों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मैंने किसी से भी अभद्रता या बहस नहीं की है। मैंने बस अपना काम किया है। एक घंटा तो सीएम जिले में भी नहीं रुके थे।
ये खबरें भी पढ़िए...
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी की आईपीएस को धमकी - तुम्हारे डैडी में दम हो तो रोक लेना
बीवी-बच्चे पालने की हैसियत नहीं तो शादी न करें, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बयान
मध्यप्रदेश न्यूज: अगले पांच साल में बदल जाएगा प्रशासनिक चेहरा, एमपी में 90 अफसर होंगे रिटायर
एमपी न्यूज: आदि शंकराचार्य जयंती आज, एक खबर में पढ़िए उनकी पूरी यात्रा