MP पुलिस में ट्रांसफर, 10 IPS समेत 137 पुलिस अधिकारी इधर से उधर, देखें लिस्ट

Sanjay Dhiman | Sept 13, 2026, 23:00 IST
mp-137-police-officers-transfer
मध्यप्रदेश गृह विभाग ने रविवार देर शाम 10 IPS समेत 137 पुलिस अफसरों का तबादला किया। आलोक वर्मा रीवा के नए CSP बने। पूरी सूची और जिम्मेदारियां जानें।

मध्यप्रदेश गृह विभाग ने रविवार को बड़ा पुलिस फेरबदल किया है। कुल 137 अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें 10 IPS और 127 राज्य पुलिस सेवा अधिकारी शामिल हैं। आलोक कुमार वर्मा देवास से रीवा के नए CSP बनाए गए हैं। सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।



मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने 13 सितंबर की रात एक आदेश जारी किया। इस आदेश के जरिए राज्य भर के पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना बदल दी गई है। आदेश पर अवर सचिव अंशु भलावी के हस्ताक्षर हैं। यह आदेश राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।



तबादला सूची में 2023 बैच के चार और 2024 बैच के छह IPS अधिकारी शामिल हैं। बाकी सभी 127 अफसर राज्य पुलिस सेवा से हैं। इनमें DSP, SDOP, ACP और CSP रैंक के अधिकारी शामिल हैं।





IPS अफसरों में बड़ा बदलाव

सबसे बड़ी खबर आलोक कुमार वर्मा की पोस्टिंग है। वे अब तक देवास में सहायक पुलिस अधीक्षक थे। अब उन्हें रीवा का नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) बनाया गया है। यह जिले में कानून व्यवस्था की बड़ी जिम्मेदारी मानी जाती है।



मनीष भारद्वाज पहले पुलिस मुख्यालय भोपाल में साइबर सेल में तैनात थे। अब उन्हें इंदौर शहर की कोतवाली थाने का सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। मनोज कुमार को ग्वालियर से हटाकर भोपाल के एमपी नगर क्षेत्र का सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है।



वैभव प्रिया को रतलाम से बुरहानपुर जिले के नेपानगर भेजा गया है। शुभम सिंह ठाकुर जबलपुर से नरसिंहपुर के गाडरवारा SDOP बनाए गए हैं। अमित कुमार को खंडवा से सिंगरौली भेजा गया है।



लेखराज मीना, काजल सिंह, राजीव अग्रवाल और दीपांशु का भी तबादला हुआ है। इन सभी को अलग-अलग जिलों में SDOP की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



डीएसपी और एसडीओपी रैंक में भी उलटफेर

इस आदेश में राज्य पुलिस सेवा के 127 अफसर भी शामिल हैं। इनमें कई SDOP से CSP बनाए गए हैं। कुछ अफसरों को पुलिस मुख्यालय भोपाल से जिलों में भेजा गया है।



मान सिंह टेकाम पुलिस मुख्यालय भोपाल से अनूपपुर भेजे गए हैं। प्रीतम सिंह बालरे मंडला से बालाघाट के नगर पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। शशांक सिंह गुर्जर का धार से जबलपुर के गोहलपुर ट्रांसफर आदेश संशोधित किया गया है।



कई महिला अधिकारियों की भी पोस्टिंग बदली गई है। इनमें ऋतु उपाध्याय, दीपा डोडवे, मंजु चौहान और प्रतिभा शर्मा शामिल हैं। इन्हें अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है।



आदेश कब से लागू होगा

गृह विभाग के आदेश के मुताबिक सभी पदस्थापना तत्काल प्रभावी है। यह व्यवस्था अस्थाई है और आगामी आदेश तक जारी रहेगी। आदेश की प्रतिलिपि केंद्रीय गृह मंत्रालय, मुख्यमंत्री कार्यालय और डीजीपी कार्यालय को भी भेजी गई है।



यह आदेश भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे जिलों को भी प्रभावित करता है। नरसिंहपुर, धार, सिवनी, छतरपुर और रीवा जैसे जिलों में कई पद बदले गए हैं। पुलिस महकमे में यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों के तहत किया गया बताया जा रहा है। मध्य प्रदेश में पुलिस अफसरों के ट्रांसफर



यह खबरें भी पढ़ें...



अब कर्मचारियों की छुट्टी से तबादले तक सब कुछ होगा ऑनलाइन,जानें पूरी खबर



आईएएस दिलीप कुमार बने सागर संभाग कमिश्नर, 11 IAS के तबादले, 5 को अतिरिक्त प्रभार



14 डॉक्टरों के तबादले, डीन से लेकर अस्पताल अधीक्षक तक बदले, 15 दिन में जॉइनिंग का आदेश



मोदी मॉडल को अमेरिका मान रहा, राहुल गांधी नहीं: सीएम मोहन यादव



Tags:
  • ट्रांसफर
  • ips
  • मध्यप्रदेश गृह विभाग
  • मध्य प्रदेश में पुलिस अफसरों के ट्रांसफर
  • राज्य पुलिस सेवा