अंगद की तरह जमे एमपी के अफसरों पर GAD का बड़ा एक्शन, सतना से मंडला तक के अफसर शामिल

Sourabh Bhatnagar | Sept 23, 2026, 13:20 IST
mp 17 sas officers relieved non joining
मध्य प्रदेश में ट्रांसफर के बाद भी नई जगह जॉइन नहीं करने वाले अफसरों पर GAD ने बड़ा एक्शन लिया है। सतना, रीवा, बालाघाट, सिवनी और मंडला समेत कई जिलों के अधिकारी इस सूची में शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक हलकों में हलचल है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 21 सितंबर 2026 को सख्त आदेश जारी किया है। पुराने ट्रांसफर आदेश के बाद भी नई जगह जॉइन नहीं करने वाले 17 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।



इन सभी अधिकारियों को उनकी मौजूदा पोस्टिंग से कार्यमुक्त कर दिया गया है। सूची में सतना, रीवा, बालाघाट, सिवनी और मंडला जैसे जिलों के अधिकारी शामिल हैं। इनमें संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जैसे पदों पर तैनात अधिकारी भी हैं।



विभाग ने सभी अफसरों को दो हफ्ते के अंदर नई जगह पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। तय समय में जॉइनिंग नहीं करने पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।



यहां देखें पूरी लिस्ट...

mp 17 sas officers relieved


mp 17 sas officers relieved


क्या है पूरा मामला

राज्य सरकार ने इन अधिकारियों के ट्रांसफर पहले ही कर दिए थे। इसके लिए 15 जून, 7 जुलाई और 5 सितंबर 2026 को आदेश जारी किए गए थे। इसके अलावा एक ट्रांसफर आदेश 4 अगस्त 2025 का भी था।



लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों ने नई जगह जाकर जॉइन नहीं किया। इसी वजह से विभाग ने अब सख्ती दिखाते हुए उन्हें उनकी मौजूदा पोस्टिंग से कार्यमुक्त करने का फैसला लिया है।



ये अफसर हैं लिस्ट में शामिल

1- एसएएस अफसर शैलेन्द्र सिंह (आरआर 2011): सीईओ (मुख्य कार्यपालन अधिकारी), जिला पंचायत सतना से उन्हें सीईओ, जिला पंचायत दतिया बनाया गया है। अब वे दतिया में पोस्टेड होंगे। (पुरानी जगह से कार्यमुक्त, नई जॉइनिंग जरूरी)



2- एसएएस अफसर सपना त्रिपाठी (आरआर 2012): अपर कलेक्टर, जिला रीवा से उन्हें सीईओ, जिला पंचायत सतना बनाया गया है। अब वे सतना में पोस्टेड होंगी।



3- एसएएस अफसर पीयूष भट्ट (पी 2014): संयुक्त कलेक्टर, जिला रीवा से उन्हें डिप्टी कमिश्नर, भू संसाधन प्रबंधन रीवा संभाग बनाया गया है। अब वे रीवा संभाग में पोस्टेड होंगे।



4- एसएएस अफसर हुनेन्द्र घोरमारे (पी 2016): संयुक्त कलेक्टर, जिला मंडला से उन्हें डिप्टी कमिश्नर (राजस्व), शहडोल संभाग बनाया गया है। अब वे शहडोल में पोस्टेड होंगे।



5- एसएएस अफसर मायाराम कोल (पी 2016): संयुक्त कलेक्टर, जिला बालाघाट से उन्हें डिप्टी कमिश्नर (राजस्व), सागर संभाग बनाया गया है। अब वे सागर में पोस्टेड होंगे।



6- एसएएस अफसर कैलाश चन्द्र ठाकुर (पी 2016): संयुक्त कलेक्टर, जिला बालाघाट से उन्हें संयुक्त कलेक्टर, जिला खरगौन बनाया गया है। अब वे खरगौन में पोस्टेड होंगे।



7- एसएएस अफसर सुधीर कुमार जैन (पी 2016): संयुक्त कलेक्टर, जिला छिंदवाड़ा से उन्हें संयुक्त कलेक्टर, जिला बालाघाट बनाया गया है। अब वे बालाघाट में पोस्टेड होंगे।



8- एसएएस अफसर अनुराग तिवारी (आरआर 2016): संयुक्त कलेक्टर, जिला रीवा से उन्हें संयुक्त कलेक्टर, जिला सतना बनाया गया है। अब वे सतना में पोस्टेड होंगे।



9- एसएएस अफसर प्रियंका वर्मा (आरआर 2017): संयुक्त कलेक्टर, जिला सिवनी से उन्हें अंडर सेक्रेटरी (अवर सचिव), सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है। अब वे भोपाल स्थित मंत्रालय में पोस्टेड होंगी।



10- एसएएस अफसर मेघा पंवार (आरआर 2018): संयुक्त कलेक्टर, जिला धार से उन्हें संयुक्त कलेक्टर, जिला आलीराजपुर बनाया गया है। अब वे आलीराजपुर में पोस्टेड होंगी।



11- एसएएस अफसर किरण सिंह आंजना (आरआर 2019): संयुक्त कलेक्टर, जिला नीमच से उन्हें संयुक्त कलेक्टर, जिला झाबुआ बनाया गया है। अब वे झाबुआ में पोस्टेड होंगी।



12- एसएएस अफसर मेघा तिवारी (आरआर 2019): डिप्टी कलेक्टर, जिला मुरैना से उन्हें डिप्टी कलेक्टर, जिला श्योपुर बनाया गया है। अब वे श्योपुर में पोस्टेड होंगी।



13- एसएएस अफसर आरती नर्बदा सिंह (आरआर 2019): संयुक्त कलेक्टर, जिला मैहर से उन्हें संयुक्त कलेक्टर, जिला सतना बनाया गया है। अब वे सतना में पोस्टेड होंगी।



14- एसएएस अफसर आकांक्षा करोठिया (आरआर 2019): संयुक्त कलेक्टर, जिला खरगौन से उन्हें संयुक्त कलेक्टर, जिला आलीराजपुर बनाया गया है। अब वे आलीराजपुर में पोस्टेड होंगी।



15- एसएएस अफसर राहुल नायक (आरआर 2019): संयुक्त कलेक्टर, जिला बालाघाट से उन्हें जिला रायसेन में नई पोस्टिंग दी गई है।



16- प्रभारी डिप्टी कलेक्टर वैद्यनाथ वासनिक: जिला डिण्डौरी से उन्हें प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, जिला सिवनी बनाया गया है। अब वे सिवनी में पोस्टेड होंगे।



17- प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रेखा देशमुख: जिला सिवनी से उन्हें प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, जिला मण्डला बनाया गया है। अब वे मंडला में पोस्टेड होंगी।



यह ट्रांसफर लिस्ट क्यों जरूरी है?

यह आदेश प्रशासनिक व्यवस्था में सख्ती का संकेत माना जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने साफ कर दिया है कि ट्रांसफर के बाद भी नई जगह जॉइन नहीं करने की स्थिति अब स्वीकार नहीं की जाएगी।



इसका असर जिलों के कामकाज पर भी पड़ रहा था, क्योंकि कई पद लंबे समय से खाली थे या दूसरे अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी देकर चलाए जा रहे थे। अब नई पोस्टिंग वाले अधिकारी जल्द कार्यभार संभालेंगे। इससे कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत के कामों में तेजी आने की उम्मीद है। राजस्व, विकास योजनाओं और जरूरी फाइलों के निपटारे में भी सुधार हो सकता है।



SAS सेवा क्या होती है?

राज्य प्रशासनिक सेवा यानी SAS, मध्य प्रदेश की एक अहम प्रशासनिक सेवा है। इस सेवा के अधिकारी कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत और मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों में काम करते हैं।



इन अधिकारियों का समय-समय पर अलग-अलग जिलों और विभागों में ट्रांसफर किया जाता है। ट्रांसफर के बाद तय समय के अंदर नई जगह पहुंचकर जिम्मेदारी संभालना जरूरी होता है। अगर कोई अधिकारी ऐसा नहीं करता है तो विभाग को कार्रवाई करनी पड़ती है।



प्रशासनिक व्यवस्था का सीधा असर आम लोगों के कामों पर भी पड़ता है। अधिकारी समय पर नई जगह जॉइन करें तो जनता से जुड़े काम जैसे राजस्व, विकास योजनाएं और शिकायतों का निपटारा तेजी से हो सकता है। इसी वजह से मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभागका यह आदेश अहम माना जा रहा है। आने वाले समय में ऐसे और आदेश भी जारी हो सकते हैं। एमपी में प्रशासनिक फेरबदल | कार्यमुक्ति |



ये खबरें भी पढ़ें...

MP पुलिस में ट्रांसफर, 10 IPS समेत 137 पुलिस अधिकारी इधर से उधर, देखें लिस्ट



एमपी के IAS अफसरों की होगी परफॉर्मेंस जांच, काम कमजोर तो कलेक्टर का ट्रांसफर तय



IAS विवेक पोरवाल और संदीप जीआर के गिरफ्तारी वारंट HC ने लिए वापस



MP SAS Transfer: ओमप्रकाश सनोडिया बने सिंहस्थ अपर मेला अधिकारी, 5 जिला पंचायत CEO भी बदले



Tags:
  • राज्य प्रशासनिक सेवा
  • मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग
  • कार्यमुक्ति
  • sas transfer
  • sas
  • एमपी में प्रशासनिक फेरबदल