एमपी आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल: विनय रंगशाही समेत कई अधिकारियों के तबादले

Amresh Kushwaha | Jun 17, 2026, 09:39 IST
आबकारी विभाग में फेरबदल
मध्य प्रदेश के आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शाजापुर के आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही का तबादला खंडवा कर दिया गया है। इसके साथ कई जिलों के दर्जनों आबकारी अधिकारी और उपनिरीक्षक भी बदले गए हैं।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्य प्रदेश सरकार ने आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।
  • शाजापुर के आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही का तबादला खंडवा हुआ है।
  • कलेक्टर और रंगशाही के बीच विवाद की खबरें सामने आई थीं।
  • वाणिज्यिक कर विभाग ने पांच अलग आदेश जारी किए हैं।
  • दर्जनों आबकारी उपनिरीक्षक और अधिकारी भी इधर से उधर भेजे गए हैं।

मध्य प्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग ने 16 जून 2026 को आबकारी विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। यह आदेश राज्य सरकार के प्रशासकीय फैसले के तहत जारी हुआ है।



इसमें सबसे ज्यादा चर्चा शाजापुर के आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही के तबादले की हो रही है। उन्हें शाजापुर से हटाकर खंडवा भेजा गया है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि शाजापुर कलेक्टर और रंगशाही के बीच कुछ समय से मतभेद चल रहे थे। इसी विवाद के बीच उनका तबादला हुआ है, हालांकि सरकारी आदेश में किसी विवाद का जिक्र नहीं है। आदेश में सिर्फ प्रशासकीय आधार पर तबादला लिखा गया है।



आबकारी उपनिरीक्षकों के भी तबादले

यह तबादला सूची सिर्फ रंगशाही तक सीमित नहीं है। वाणिज्यिक कर विभाग ने इस तारीख को कुल पांच अलग आदेश निकाले हैं। पहला आदेश आबकारी उपनिरीक्षकों के लिए है। इसमें छह अधिकारियों को कार्यवाहक सहायक जिला आबकारी अधिकारी का प्रभार दिया गया है।



सागर के मृत्युंजय सिंह ठाकुर को सागर में ही यथावत रखा गया है। मुकेश गौर को खरगौन से बुरहानपुर भेजा गया है। रविशंकर पुरोहित इंदौर संभाग से शाजापुर गए हैं। अरविंद श्रीवास्तव को जबलपुर संभाग से डिंडौरी भेजा गया है। कृष्णचंद्र अवधिया रीवा संभाग से सीधी गए हैं। नितिन जोशी को मंदसौर से उज्जैन संभाग का प्रभार मिला है।





सहायक जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले

दूसरा आदेश सहायक जिला आबकारी अधिकारियों से जुड़ा है। इस सूची में 29 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। संजीव सिंह ठाकुर को इंदौर से बुरहानपुर भेजा गया है। राजेश कुमार जैन इंदौर संभाग से धार गए हैं। विकास त्रिपाठी जबलपुर से विदिशा भेजे गए हैं। दीपेंद्र सिंह चौहान का तबादला रतलाम से इंदौर हुआ है। प्रतीक्षा शर्मा इंदौर में ही नई जिम्मेदारी संभालेंगी। रामकुमार सूत्रकार दतिया से सागर गए हैं। हसनलाल गोहिया टीकमगढ़ से खंडवा भेजे गए हैं। प्रणय कुमार श्रीवास्तव सिवनी से सिंगरौली गए हैं।





आबकारी उपनिरीक्षकों के भी तबादले

तीसरा आदेश आबकारी उपनिरीक्षकों की एक और सूची से जुड़ा है। इसमें 32 अधिकारियों के नाम हैं। योगेश कुमार दामा झाबुआ से धार भेजे गए हैं। जुथिका वर्मा का तबादला रतलाम से बैतूल हुआ है। राजश्री खन्ना गेहलोत अलीराजपुर से देवास गई हैं। भ्रांति सैयाम नरसिंहपुर से भोपाल आई हैं। सौरभ कनासे राजगढ़ से इंदौर संभाग गए हैं। रोहित मुकाती धार से देवास भेजे गए हैं। सृष्टि गिरवाल धार से इंदौर गई हैं। अविनाश भूरिया रतलाम से धार भेजे गए हैं।





कार्यवाहक प्रभारी उपायुक्त आबकारी के तबादले

चौथा आदेश कार्यवाहक प्रभारी उपायुक्त आबकारी स्तर के तीन अधिकारियों का है। यशवंत धनौरा भोपाल से जबलपुर भेजे गए हैं। नीरजा श्रीवास्तव भोपाल से सागर गई हैं। के.सी. अग्निहोत्री जबलपुर से भोपाल आए हैं।





जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले

पांचवां आदेश सहायक आबकारी आयुक्त और जिला आबकारी अधिकारी स्तर का है। इसमें 20 अधिकारी शामिल हैं। सत्यनारायण दुबे खरगौन से ग्वालियर आयुक्त कार्यालय गए हैं। राजनारायण सोनी धार से ग्वालियर भेजे गए हैं। मनीष खरे ग्वालियर से उज्जैन संभाग गए हैं। दीपक अवस्थी रायसेन से धार भेजे गए हैं। शादाब अहमद सिद्की रतलाम से रायसेन गए हैं। विकास मंडलोई खंडवा से रतलाम भेजे गए हैं।



सुरेंद्र कुमार उरांव जबलपुर संभाग से सतना गए हैं। बृजेंद्र कोरी नरसिंहपुर से खरगौन भेजे गए हैं। रिनी गुप्ता ग्वालियर से भोपाल संभाग गई हैं। रविंद्र मानिकपुरी ग्वालियर संभाग से झाबुआ भेजे गए हैं। विनय रंगशाही का नाम इसी सूची में शाजापुर से खंडवा तबादले के रूप में दर्ज है। ममता अहिरवार सिवनी से उमरिया भेजी गई हैं।



रामचंद्र बरोड बड़वानी से दतिया गए हैं। अशोक कुमार खत्री इंदौर से बड़वानी भेजे गए हैं। अरविंद सागर नर्मदापुरम से भोपाल संभाग गए हैं। राजीव द्विवेदी आगर मालवा से नर्मदापुरम भेजे गए हैं। गुरुप्रसाद केवट अशोकनगर से गुना गए हैं। बद्रीलाल दांगी दतिया से नीमच भेजे गए हैं। बसंती भूरिया झाबुआ से देवास गई हैं। एन.पी. सिंह उज्जैन संभाग से टीकमगढ़ भेजे गए हैं।





ये खबरें भी पढ़िए...



सोम डिस्टलरीज सील, लाइसेंस निलंबित, फिर भी एमपी आबकारी विभाग ने दिया टेंडर ऑफर



आबकारी विभाग में बड़ा खेल.... मंत्री को बिना बताए आगे बढ़ी 22 निलंबित अफसरों की बहाली प्रक्रिया



MP News: DEO विनय रंगशाही को क्या शराब माफियाओं ने गुजरात लाइन के लिए फंसाया था



शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना का आबकारी अधिकारी रंगशाही को नोटिस, CM को गंदा पानी क्यों दिया



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • विनय रंगशाही
  • एमपी आबकारी विभाग