MP में आचार संहिता लागू होने के बाद भी पहले से चली आ रही योजनाओं पर नहीं लगेगा कोई ब्रेक, लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1250 रुपए

Pratibha Rana | Oct 10, 2023, 24:00 IST
MP में आचार संहिता लागू होने के बाद भी पहले से चली आ रही योजनाओं पर नहीं लगेगा कोई ब्रेक, लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1250 रुपए
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसी के साथ इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई

BHOPAL. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसी के साथ इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। आचार संहिता लगते ही वोर्टस को प्रभावित करने के लिए कोई नई घोषणा और उद्धाटन नहीं होंगे। हालांकि जनता के लिए प्रदेश में पहले से चलती आ रही योजनाएं, चलती रहेंगी। इनपर किसी तरह का कोई ब्रेक नहीं लगेगा।



योजनाओं पर नहीं लगेगा कोई ब्रेक



दरअसल मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। इसके साथ ही लाड़ली बहनों को 1 अक्टूबर से 450 रुपए में गैस सिलेंडर का लाभ भी मिल रहा है। प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही वोटर्स को प्रभावित करने के लिए वर्तमान सरकार नई घोषणा या उद्धाटन नहीं कर सकेंगी। अब बड़ा सवाल मप्र की उन महिलाओं का है, जिन महिलाओं के खाते में 1250 रुपए और 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिल रहा है। प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के लिए खुशखबरी है। महिलाओं को ये लाभ मिलते रहेंगे। आचार सहिंता का उनपर कोई असर नहीं पड़ेगा।



इनके लिए भी बड़ी खुशखबरी



बता दें, पहले से तय एमपीपीएससी और कर्मचारी चयन मंडल की परीक्षाएं होंगी। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 30 अक्टूबर और 4 नवंबर को होगी। अतिआवश्यक सेवाओं के लिए चुनाव आयोग से मंजूरी लेकर परीक्षा या भर्ती कराई जा सकेगी।



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  • Madhya Pradesh Assembly Elections 2023
  • Good news to sisters in MP
  • मप्र में बहनों को खुशखबरी