शिक्षा विभाग के बाबू कमल राठौर के यहां छापा, 20 करोड़ का घोटाला के आरोप में जांच जारी

Rohit Sahu | Jun 24, 2025, 15:45 IST
mp raid alirajpur
आलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा में शिक्षा विभाग के बाबू कमल राठौर पर 20.36 करोड़ रुपए के गबन का आरोप है। जांच में सामने आया कि उन्होंने 135 खातों में फर्जी भुगतान किए, जिनमें से 35 खाते उनके रिश्तेदारों के नाम के थे।

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र से एक बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। शिक्षा विभाग के लेखा सहायक (बाबू) कमल राठौर पर 20.36 करोड़ रुपए के गबन का आरोप लगा है। उनके घर और अन्य ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसी ने मंगलवार सुबह 9 बजे से छापा मारा।



शिक्षा विभाग के बाबू ने किया 20 करोड़ का गबन?

छह साल तक चलता रहा फर्जीवाड़ा

वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2023-24 तक के सभी भुगतानों की जांच की गई। इस दौरान सामने आया कि कई खाते फर्जी हैं, और इनसे लाखों-करोड़ों की रकम जारी की गई।



रिश्तेदारों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया

जांच में 135 संदिग्ध खातों का खुलासा हुआ, जिनमें से 35 खातों के नाम राठौर उपनाम वाले व्यक्तियों के हैं। ये सभी कमल राठौर के परिवार और नजदीकी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। कमल राठौर ने अपनी पत्नी, पिता और अन्य संबंधियों के नाम पर सरकारी खातों से सीधे पैसा ट्रांसफर करवा दिया।



वेंडर बना परिवार

ये सभी लोग सरकारी वेंडर या सप्लायर नहीं थे। इसके बावजूद इन्हें लाखों रुपए का भुगतान किया गया। सिस्टम में इन्हें वेंडर के रूप में फर्जी तरीके से दिखाया गया था।



पहले भी केस दर्ज, अब दोबारा जांच तेज

कमल राठौर के खिलाफ पहले ही धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में केस दर्ज हो चुका है। उन्हें जमानत मिल चुकी है, लेकिन अब इस नई कार्रवाई के बाद फिर से जांच की आंच तेज हो गई है। कलेक्टर ने भी FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



MP News | Alirajpur | शिक्षा विभाग के लेखापाल



Tags:
  • MP News
  • शिक्षा विभाग
  • मध्य प्रदेश
  • शिक्षा विभाग के लेखापाल
  • Alirajpur
  • अलीराजपुर