MP ESB Exam: एडमिट कार्ड की तारीख से एक दिन पहले ही हो गई परीक्षा

Sanjay Sharma | Mar 26, 2026, 20:21 IST
Photograph: (thesootr)
BHOPAL. मध्य प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल की एएसआई और प्रधान आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया। अभ्यर्थी जब सेंटर पहुंचे, तो परीक्षा एक दिन पहले हो चुकी थी।

News in Short

  • एएसआई और प्रधान आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, 24 मार्च को पेपर C आयोजित हुआ।
  • अभ्यर्थियों के अनुसार, एडमिट कार्ड में केवल 25 मार्च का उल्लेख था।
  • सैकड़ों अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित, भोपाल स्थित ईएसबी कार्यालय में सामूहिक शिकायत।
  • ईएसबी ने मामले की जांच शुरू की, कहा- कारण की समीक्षा के बाद कार्रवाई की जाएगी।
  • अभ्यर्थियों ने परीक्षा दोबारा कराने की मांग की, एक समान अवसर की अपील की।

News in Detail

BHOPAL. कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की एएसआई और प्रधान आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। अभ्यर्थी जब सेंटर पर पहुंचे तो उनका पेपर एक दिन पहले ही हो चुका था, जबकि एडमिट कार्ड में तारीख एक दिन बाद की दर्ज है।



जबलपुर स्थित परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों ने मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की इस बड़ी चूक की शिकायत अधिकारियों से की है। इस संबंध में ईएसबी कार्यालय में भी पत्र दिया गया है। वहीं अधिकारी इस गड़बड़ी पर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं।



उधर ईएसबी ने पोर्टल पर इस परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों के लिए ऑब्जेक्शन लिंक ओपन कर दी है। इस पर अभ्यर्थी प्रश्न संबंधी आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। ईएसबी द्वारा 26 मार्च को यह लिंक जारी करने से परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों की मुश्किल और बढ़ गई है।



दोबारा परीक्षा करवाने की मांग

कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा आयोजित एएसआई और प्रधान आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड भी जारी किए गए हैं।



जबलपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर जब 25 मार्च को अभ्यर्थी पहुंचे तो उन्हें एक दिन पहले ही परीक्षा होने का कहकर बाहर कर दिया गया। अभ्यर्थियों ने एग्जाम सेंटर पर अधिकारियों को अपने एडमिट कार्ड दिखाए जिन पर 25 मार्च की तारीख दर्ज थी।



काफी देर तक गुहार लगाने के बाद भी इन अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं किया गया। इन अभ्यर्थियों ने दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग कर पत्र सौंपा है। वहीं ईएसबी ने जांच कराने और समीक्षा के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचने की सफाई दी है।



ये खबर भी पढ़ें...



बिजली का बिल 4.80% महंगा, विद्युत नियामक आयोग ने जारी किया टैरिफ



एडमिट कार्ड जारी करने में हुई गड़बड़ी

कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा आयोजित एएसआई और प्रधान आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी सामने आई है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि 25 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा को 24 मार्च को ही करा दिया गया था।



एडमिट कार्ड में केवल 25 मार्च की परीक्षा का उल्लेख था, लेकिन पेपर C 24 मार्च को ही आयोजित कर दिया गया। इस कारण सैकड़ों अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित हो गए और उन्हें अब यह समझ में नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हो सकता है।



ये खबर भी पढ़ें...



एमपी की प्रॉपर्टी गाइडलाइन को मंजूरी, 1 अप्रैल से 16% तक बढ़ेंगी कीमतें



जांच के आश्वासन के साथ आगे की तैयारी

ईएसबी ने इस पूरे मामले पर एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और उचित कारणों की समीक्षा के बाद कार्रवाई की जाएगी। MP ESB Exam। एएसआई परीक्षा



ये खबर भी पढ़ें...



सीएम एक्शन के बाद सस्पेंड बैंक CEO पीएस धनवाल को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं, स्टे से इनकार



वंचित अभ्यर्थी कर रहे परीक्षा की मांग

इस मामले के खिलाफ अभ्यर्थियों ने ईएसबी कार्यालय में सामूहिक शिकायत दर्ज कराई और परीक्षा को दोबारा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक यह गड़बड़ी ठीक नहीं की जाती, तब तक उन्हें समान अवसर नहीं मिलेगा।



ग्वालियर से आने वाले एक अभ्यर्थी ने कहा कि जब वे अपनी परीक्षा देने जबलपुर पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि परीक्षा पहले ही हो चुकी है। इसके कारण उनके जैसे कई अभ्यर्थी बिना परीक्षा दिए लौट गए।



ये खबर भी पढ़ें...



KBC फेम तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, श्योपुर बाढ़ घोटाले में हुई कार्रवाई



ईएसबी की कार्य प्रणाली पर फिर सवाल

अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि उन्होंने परीक्षा केंद्र पर मौजूद ऑब्जर्वर को भी शिकायत दी थी, लेकिन उन्हें शुरुआत में आश्वासन मिला कि इसके बाद इस मुद्दे पर चर्चा होगी।



हालांकि, परीक्षा के बाद कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। अब अभ्यर्थियों ने सरकार से आग्रह किया है कि इस गड़बड़ी को जल्द सुधारा जाए, ताकि योग्य उम्मीदवार अवसर से वंचित न हो।





Tags:
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • ईएसबी
  • भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी
  • एएसआई परीक्षा
  • MP ESB Exam