एमपी विधानसभा बजट सत्र का छठवां दिन, हेमंत कटारे पर टिकी सबकी नजरें

Aman Vaishnav | Feb 23, 2026, 07:58 IST
mp assembly budget session hemant katare resignation
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज, 23 फरवरी को छठा दिन है। आज सदन में मुख्य रूप से बजट प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे अपने इस्तीफे पर आज चुप्पी तोड़ सकते हैं।

NEWS IN SHORT

  1. हेमंत कटारे इस्तीफे के बाद पहली बार विधानसभा में आ सकते हैं।
  2. 20 फरवरी को हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
  3. विपक्षी दल आज बजट के विभिन्न प्रावधानों पर सरकार को घेरेंगे।
  4. बजट सत्र के पांचवे दिन विधानसभा में सरकार और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई थी।

News In Detail

मध्यप्रदेश विधानसभा का आज छठा दिन है और आज बजट पर चर्चा होगी। इसके साथ ही हेमंत कटारे इस्तीफा देने पर अपनी चुप्पी तोड़ सकते हैं।



दरअसल, कटारे ने 20 फरवरी को उप नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। अब, 23 फरवरी को विधानसभा पहुंचने पर वो इस्तीफे के बारे में अपनी बात रख सकते हैं।



इससे पहले बजट सत्र में उठे मुद्दे

इससे पहले बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने सदन में VB-G RAM G का नाम बदलने का मुद्दा उठाया था। प्रश्नकाल में विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कहा था कि आज कैलाश जी कुछ बदले-बदले नजर आ रहे हैं। माहौल भी अलग सा लग रहा है।



इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हल्के- फुलके अंदाज में जवाब दिया था। कहा था कि किसी की बर्बादी के कोई आसार नहीं हैं। होली का त्योहार आ रहा है। सबको खुश रहना चाहिए। रिश्तों में मिठास और मुस्कान बनी रहनी चाहिए।



इंदौर में होली पर मूर्खों का सम्मेलन

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि इंदौर में होली पर मूर्खों का सम्मेलन होता है। उसमें भंवर सिंह शेखावत कि क्या भामिका रहती है? इस पर भंवर सिंह शेखावत ने मजाक करते हुए जवाब दिया था। कहा था कि वहां बजरबट्टू सम्मेलन होता है। इसमें विजयवर्गीय हर बार नए अंदाज में आते हैं।



बजट सत्र में जोरदार बहस

बजट सत्र के पांचवे दिन विधानसभा में सरकार और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई थी। ये बहस इंदौर में गंदे पानी से हुई मौतों को लेकर थी। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस घटना के बाद सरकार ने तुरंत कदम उठाए हैं। पीड़ितों का इलाज कराया गया, पानी की जांच की गई। साथ ही नई पाइपलाइन लगाने का काम शुरू किया गया है। इसके अलावा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।



ये खबरें भी पढ़िए...



तो ये है हेमंत कटारे के इस्तीफा देने की असली वजह!



MP Budget 2026 : विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन भागीरथपुरा कांड को लेकर जमकर हुआ हंगामा



एमपी न्यूज: भागीरथपुरा पर सदन में नहीं हुई चर्चा, सदन से कांग्रेस का वॉकआउट



बजट सत्र में कांग्रेस का आक्रामक तेवर : जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • हेमंत कटारे
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • भंवर सिंह शेखावत
  • बजट सत्र
  • विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर