न नई लाड़ली बहना बनेगी और ना ही मिलेंगे तीन हजार , सरकार ने कर दिया साफ

Aman Vaishnav | Feb 23, 2026, 15:01 IST
ladli behna yojana
मध्य प्रदेश विधानसभा के छठे दिन लाड़ली बहना योजना को लेकर जोरदार घमासान हुआ। कांग्रेस ने नए रजिस्ट्रेशन शुरू न होने पर सरकार को जमकर घेरा। अगर आप पूरा मामला जानना चाहते हैं, तो खबर आखिरी तक पढ़िए।

मध्य प्रदेश विधानसभा का आज, 23 फरवरी को छठा दिन है। सदन में आज लाड़ली बहना योजना के नए पंजीकरण को लेकर खूब हंगामा हुआ। इसे लेकर कांग्रेस विधायक महेश परमार ने सवाल एक उठाया कि लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र नई बहनों का पंजीकरण कब से शुरू होगा? सरकार इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं दे रही है।



भाजपा विधायक का पलटवार

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस पर पलटवार करते हुए जवाब दिया। कहा कि मंत्री तो सही तरीके से जवाब दे रहे हैं, लेकिन पहले यह बताइए कि कांग्रेस नेता जीतू पटवारी बहनों से क्या कह रहे हैं।



सत्र के दौरान विपक्ष ने सदन में लाड़ली बहना और बुजुर्ग पेंशन योजना को लेकर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने महिलाओं से जुड़ा मुद्दा उठाते हुए एक मांग की। लाड़ली बहना योजना में नई पात्र बहनों का रजिस्ट्रेशन किया जाए। इसके लिए पोर्टल खोला जाए।



कांग्रेस का कहना है कि राज्य सरकार 60 साल से ऊपर की बहनों को योजना से बाहर नहीं कर सकती। सिकरवार ने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दे रही है।



निर्मला भूरिया ने इस पर क्या कहा?

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है। विपक्ष को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि 60 साल से ऊपर की बहनों को वृद्धा पेंशन मिल रही है। किसी भी बहन का नाम नहीं काटा गया है।



मंत्री ने बताया कि नए पंजीकरण के सवाल का जवाब देना मुश्किल है। समय के साथ सब कुछ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि लाड़ली बहनों के नए पंजीकरण या राशि को तीन हजार करने का कोई प्रस्ताव अभी विचाराधीन नहीं है।



1a5ae9cc-fca


नेता प्रतिपक्ष इस पर क्या बोले?

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी नए पंजीयन के लिए एक समय-सीमा तय करने की मांग की। वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि अभी के लिए इस पंजीयन की कोई समय-सीमा नहीं तय की जा सकती।



सीएम बोले- मंत्री ने एकदम सही जबाब दिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पर कहा कि मंत्री ने बिल्कुल सही जवाब दिया है। कांग्रेस वाले कहते थे कि ये योजना सिर्फ चुनाव तक ही चलेगी। हकीकत ये है कि ढाई साल बाद भी ये योजना जारी है। हमने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि 5 साल के अंदर तीन हजार रुपए देंगे। हम इसे पूरी तरह से निभाएंगे।



नारेबाजी करते बाहर निकले कांग्रेस विधायक

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूछा नए पंजीयन कब से शुरू होंगे? इस पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया, धीरे-धीरे सब होगा। फिर सिंघार ने कहा क्योंकि सरकार जवाब नहीं दे रही है इसलिए कांग्रेस के विधायक वॉकआउट कर रहे हैं। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कांग्रेस विधायक सदन से बाहर निकल गए।



ये खबरें भी पढ़िए...



MP Budget 2026 : विधानसभा बजट सत्र के छठवां दिन, लाड़ली बहना योजना पर घमासान



एमपी विधानसभा बजट सत्र का छठवां दिन, हेमंत कटारे पर टिकी सबकी नजरें



MP में लाडली बहना जैसी महिलाओं के लिए चल रहीं कई योजनाएं, कौन सी हैं ये स्कीम्स, क्या हैं लाभ



भागीरथपुरा कांड में क्या जाति देखकर IAS पर तय हुई कार्रवाई, उमंग सिंघार के गंभीर आरोप



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया
  • कांग्रेस विधायक महेश परमार