बालाघाट में अवैध रेत रोकने गए हेड कॉन्स्टेबल को ट्रैक्टर से कुचला

Aman Vaishnav | May 27, 2026, 09:23 IST
mp balaghat sand mafia attack head constable
मध्यप्रदेश में रेत माफियाओं का आतंक इतना बढ़ गया है कि उन्हें पुलिस का भी कोई डर नहीं है। बालाघाट में अवैध रेत परिवहन रोक रहे हेड कॉन्स्टेबल राजेश्वर राहंगडाले पर रेत माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्यप्रदेश के बालाघाट में अवैध रेत परिवहन रोकने गए हेड कॉन्स्टेबल पर रेत माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया।
  • यह खौफनाक घटना मंगलवार देर शाम बालाघाट के पलाकामथी इलाके में हुई।
  • घायल हेड कॉन्स्टेबल राजेश्वर राहंगडाले की दो पसलियां टूट गई हैं और अंदरूनी चोटें आई हैं।
  • समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने बालाघाट से गोंदिया तक स्पेशल कॉरिडोर बनाया।
  • पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

रेत माफिया की दबंगई

मध्यप्रदेश के बालाघाट से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां अवैध रेत खनन और परिवहन को रोकने गए एक जांबाज हेड कॉन्स्टेबल पर रेत माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। यह वारदात मंगलवार, 26 मई की देर शाम पलाकामथी इलाके में हुई।



इस हमले में हेड कॉन्स्टेबल राजेश्वर राहंगडाले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी दो पसलियां फ्रैक्चर हो गई हैं। शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी चोटें आई हैं। इस घटना से साफ दिखता है कि मध्यप्रदेश में रेत माफिया का आतंक कितना बढ़ गया है।



वीडियो बनाने के दौरान हुआ हमला

आईजी ललित शाक्यवार ने बताया कि पुलिस को पलाकामथी इलाके में अवैध रेत ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इस जानकारी पर प्रधान आरक्षकराजेश्वर राहंगडाले और एक आरक्षक मौके पर कार्रवाई करने पहुंचे थे।



जब उन्होंने रेत से भरे ट्रैक्टर को रोका तो राजेश्वर राहंगडाले उसका वीडियो बनाने लगे। इसी बात से गुस्साकर माफिया ने उन पर हमला कर दिया और उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।



63d087b8-41c


बालाघाट से गोंदिया तक कॉरिडोर बनाया

घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल हेड कॉन्स्टेबल को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें महाराष्ट्र के गोंदिया के यूनाइटेड अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।



राजेश्वर राहंगडाले को बिना किसी देरी के समय पर इलाज मिल सके इसके लिए पुलिस महकमे ने मुस्तैदी दिखाई। बालाघाट से लेकर गोंदिया तक एक विशेष कॉरिडोर बनाया गया ताकि एम्बुलेंस बिना रुके सीधे अस्पताल पहुंच सके। एसपी समेत पुलिस के कई बड़े अधिकारी भी उनके साथ गोंदिया के लिए रवाना हुए।



0d609ca1-07c


डॉक्टरों की टीम रख रही निगरानी

गोंदिया अस्पताल के सीएमएचओ डॉ. परेश उपलप ने घायल हेड कॉन्स्टेबल की सेहत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी की स्थिति फिलहाल स्थिर है। हालांकि उनकी दो पसलियों में फ्रैक्चर हुआ है।



अंदरूनी चोटें भी आई हैं। इस वजह से आने वाले अगले 72 घंटे उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद अहम हैं। डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।



आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

इस घटना के बाद पुलिस एक्शन में आई और तुरंत पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक को दबोच लिया है।



लालबर्रा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध उत्खनन और जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।



ये खबरें भी पढ़िए...



चंबल में रेत माफिया पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तीनों राज्यों की सरकारों को लगाई फटकार



चंबल में अवैध रेत खनन पर SC सख्त, कहा-ड्राइव नहीं असली माफिया को पकड़ना जरूरी



अवैध खनन करने वालों से वसूली में दो आरपीएस एपीओ, आईपीएस पहले ही हटाए



चंबल में रेत माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद 93 जवान



Tags:
  • बालाघाट
  • अवैध रेत खनन
  • रेत माफिया
  • रेत माफिया की दबंगई
  • रेत खनन
  • रेत माफिया का आतंक