सड़क पर पैर रखते ही गर्दन तक धंस गई महिला, JCB से निकाला, जानें हैरान करने वाला मामला

Vikram Jain | Sept 13, 2024, 15:20 IST
MP Balaghat woman sinking fly ash swamp Case
मध्य प्रदेश के बालाघाट में फोरलेन निर्माण में ठेकेदार और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते महिला की जान मुसीबत में फंस गई। मामले में एसडीएम ने NHAI के साइट इंजीनियर को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के बालाघाट (Balaghat) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क निर्माण के लिए बिछाई गई राख के दलदल में अचानक महिला धंस गई। महिला गर्दन तक धंसी हुई थी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद जेसीबी की मदद से महिला की जान बचाई गई। महिला को बचाने का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



अचानक गर्दन तक धंस गई महिला

पूरा मामला बालाघाट के खुरसोडी का है। यहां गोंदिया से बालाघाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा फोरलेन सड़क निर्माण किया जा रहा है। खुरसोडी में अर्थवर्क के लिए बिछाई गई फ्लाई ऐश (राख) के दलदल (fly ash swamp) में खेत जा रही महिला ने पैर रख दिया। इसके बाद महिला दलदल में गर्दन तक धंस गई। इस दौरान महिला बहुत घबरा रही गई। महिला सड़क समझ कर वहां से गुजर रही थी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने आनन-फानन में जेसीबी में रस्सी बांधी और खींचकर महिला को बाहर निकाला। अगर कर्मचारी सही वक्त पर नहीं आते तो बड़ा हादसा हो सकता था।



NHAI साइट इंजीनियर को नोटिस जारी

इस घटना को लेकर फोरलेन निर्माण के ठेकेदार और कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। फ्लाय ऐश में महिला के धंसने के मामले में प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। बालाघाट एसडीएम गोपाल सोनी (Balaghat SDM Gopal Soni) ने मामले में NHAI के साइट इंजीनियर दीपक मंडल को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही निर्माणाधीन मार्ग की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सुरक्षा प्रबंध करने के लिए भी कहा है।



घटना के बाद लोगों में दिखा आक्रोश

इस घटना के बाद गांव के लोगों में ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लापरवाही हो रही है। कर्मचारियों द्वारा रोलर या वाईब्रो मशीन से काम्पेक्शन नहीं किया गया। इस कारण तेज बारिश के फ्लाई ऐश (राख) दलदल में तब्दील हो गई है। यह घटना कर्मचारियों की लापरवाही के चलते हुआ है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Balaghat News
  • बालाघाट न्यूज
  • रोड में गर्दन तक धंसी महिला
  • महिला को जेसीबी से खींचा
  • woman drowned in the road
  • फ्लाय ऐश में महिला के धंसने का मामला
  • Balaghat Khursodi case
  • बालाघाट एसडीएम गोपाल सोनी
  • Balaghat SDM Gopal Soni