MP NEWS : घर में फंदे से लटके मिले भाई और दिव्यांग बहन के शव , मां के मौत से दुखी थे दोनों

Vikram Jain | Aug 03, 2024, 17:23 IST
MP Bhopal brother and sister suicide case
भोपाल में भाई-बहन के शव फांसी के फंदे में लटके मिले है। पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें मां की मौत से दुखी होने का जिक्र किया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के भोपाल में भाई और दिव्यांग बहन के शव घर में फांसी के फंदे में लटके मिले है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। भाई का शव बेडरूम में पंखे पर लटका मिला। जबकि बहन का किचन दुप्पटे से लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।



क्वालिटी होम कॉलोनी का मामला

पूरा मामला कोलार थाना क्षेत्र की क्वालिटी होम कॉलोनी का है। पुलिस ने बताया कि क्वालिटी होम में 55 वर्षीय पंकज मालवीय अपने बुजुर्ग पिता और 45 वर्षीय दिव्यांग बहन सुनीता के साथ रहते थे। एक महीने पहले बीमारी के चलते पंकज और सुनीता की मां का निधन हो गया था। पंकज पेंटिंग का काम करता था। भाई बहन दोनों की शादी नहीं हुई थी।



बताया जा रहा है कि मां की मौत के बाद से भाई बहन परेशान चल रहे थे। इस कारण दोनों आत्महत्या की है। शनिवार को 85 वर्षीय बुजुर्ग पिता ने दोनों को फंदे पर लटका देखने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी।



कमरे से सुसाइड नोट बरामद

पुलिस ने मृतक पंकज के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें पंकज ने मां की मौत के बाद से दुखी होने का जिक्र किया है। पंकज ने लिखा है कि मां की मौत से दुखी हूं.. जिंदगी जीने का मन नहीं होता। परेशान हो चुका हूं। अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं।



ये खबर भी पढ़ें... सूजे से हमला कर 9वीं के छात्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, बोला- मैंने ले लिया थप्पड़ मारने का बदला



मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले में पुलिस का अंदेशा है कि भाई ने पहले बहन की हत्या की फिर उसे फंदे पर लटकाया है और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में जांच शुरू कर दी है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • भोपाल में भाई-बहन की आत्महत्या
  • फंदे से लटके मिले भाई-बहन
  • भोपाल में आत्महत्या का मामला