झारखंड में गरजे CM मोहन, बोले- यह चुनाव ईमानदारी और बेईमानी के बीच

Vikram Jain | Nov 04, 2024, 20:11 IST
MP Bhopal CM Mohan Yadav campaigned in Jharkhand
झारखंड के सियासी रण को जीतने के लिए मध्‍य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने मोर्चा संभाला है। सीएम मोहन ने कांके विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और JMM पर जमकर हमला बोला।

BHOPAL. झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार को सीएम मोहन यादव ने रांची की कांके विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. जीतू चरण राम के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हिंदुओं का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस और सोरेन सरकार जमकर हमला बोला।



कांग्रेस और JMM पर बोला हमला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार आई तो झारखंड में कश्मीर जैसे हालत होंगे। कांग्रेस झारखंड में कश्मीर जैसी स्थिति ला देगी। उन्होंने आगे कहा कि यहां के लोगों का हक मारा जा रहा है। झारखंड में हिंदुओं की संख्या 7 प्रतिशत कम हो गई है। सीएम ने आगे कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। यह चुनाव ईमानदारी और बेइमानी के बीच है।



घटी हिंदू और आदिवासी आबादी

मुख्यमंत्री ने सोरेन सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि जम्मू कश्मीर में 40 हजार हत्याओं का पाप कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस के कुकर्मों के कारण जो कश्मीर में हालत हुई वो कल झारखंड में होगी। झारखंड में हिंदू सात प्रतिशत कम हो गए हैं। हिंदू और आदिवासी की आबादी घटी है। यहां आदिवासी भाई बहन 40 प्रतिशत से ज्यादा थे वो 28 प्रतिशत रह गए हैं। ये लोग कहां गए? यहां बाहरी लोगों को रखा जा रहा है। बांग्लादेशी आपका हक मार रहे है।



हक को मार रहे बांग्लादेशी

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिएं न केवल आपके काम रोजगार पर कब्जा कर रहे हैं। बल्कि आपका हक को मार रहे हैं, आपकी दुकान, मकान पर कब्जा कर रहे हैं। ये लोग आपके बच्चों के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं।



ये चुनाव ईमानदारी और बेईमानी का

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि ये चुनाव हेमंत सोरेन और बीजेपी के बीच नहीं... यह चुनाव ईमानदारी और बेईमानी का है। बेइमानी का नमूना आप सभी को मालूम है जो जेल की सजा काटकर आ रहे हैं। यहां बेईमानों की सरकार है। एक तरफ सारे बेईमान हैं तो दूसरी तरफ रामराज्य का सपना सच करने वाले लोग हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से झारखंड में बीजेपी वोट ने देने और बहुमत की सरकार बनाने की अपील की।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • कांग्रेस पर साधा निशाना
  • JMM झारखंड मुक्ति मोर्चा
  • Jharkhand Assembly Election 2024
  • झारखंड विधानसभा चुनाव