देवी अहिल्या बाई को समर्पित रहेगा दशहरा, सीएम मोहन यादव महेश्वर और इंदौर में करेंगे शस्त्र-पूजन

Vikram Jain | Oct 12, 2024, 24:49 IST
MP Bhopal first time government level weapon worship Dussehra program
मध्य प्रदेश में पहली बार सरकारी स्तर पर शस्त्र-पूजन का कार्यक्रम होगा। दशहरा पर्व इस बार देवी अहिल्या बाई को समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव महेश्वर और इंदौर में शस्त्र-पूजन करेंगे।

BHOPAL. मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार रक्षाबंधन के बाद अब दशहरा भी प्रदेश भर में धूमधाम से मनाने जा रही है। प्रदेश में पहली बार शस्त्र-पूजन का आयोजन सरकारी स्तर पर किया जा रहा है। इस साल का दशहरा उत्सव देवी अहिल्या बाई को समर्पित किया गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव देवी अहिल्या बाई की राजधानी रही महेश्वर और छावनी रही इंदौर में शस्त्र पूजन करेंगे। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में इस आयोजन में शामिल होने के लिए कहा गया है।



धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा

सीएम मोहन यादव ने कहा है इस साल प्रदेश में दशहरा पर्व को सरकार और समाज मिलकर धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही शस्त्र-पूजन भी किया जाएगा। इस साल का दशहरा महिला सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक देवी अहिल्या बाई को समर्पित रहेगा। उन्होंने देश भर में जनकल्याण के कई महती कार्य संपन्न करवाए। इन कार्यों की स्मृति और देवी अहिल्या बाई के योगदान से आज की पीढ़ी को अवगत कराने और उनके सम्मान में शस्त्र-पूजन के कार्यक्रम होंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई दी है।



अपने क्षेत्रों में शस्त्र-पूजन करेंगे मंत्री, विधायक

सीएम मोहन यादव ने कहा दशहरा पर्व पर प्राचीन परंपरा शस्त्र-पूजन में सरकार के मंत्री समेत सांसद, विधायक और जन-प्रतिनिधि भी अपने- अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। हर जिले में पुलिस शस्त्रागार, थानों में शस्त्र-पूजन विभागिय तक सीमित नहीं रहेगा यह जनता का पर्व बनेगा। सीएम ने आगे कहा कि वह देवी अहिल्या बाई की राजधानी रही महेश्वर में शस्त्र-पूजन करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री देवी अहिल्या बाई की छावनी रही इंदौर में भी शस्त्र-पूजन करेंगे।



देवी अहिल्याबाई का जीवन और चरित्र सबके लिए आदर्श

सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती मना रहे हैं। लोकमाता देवी अहिल्याबाई का व्यक्तित्व, जीवन और चरित्र हमारे लिए आदर्श है। वे एक तपोनिष्ठ, धर्मनिष्ठ और कर्मनिष्ठ शासक, प्रशासक रही है। उनसे हम सबको प्रेरणा लेना चाहिये। देवी अहिल्याबाई ने धर्म के भाव के साथ शासन व्यवस्था चलाने का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। सीएम ने आगे कहा कि उनका धर्म और राज्य व्यवस्था में विशेष महत्व है। उनका मुख्य ध्येय था कि उनकी प्रजा कभी भी अभावग्रस्त और भूखी नहीं रहे। उनके सुशासन की यशोगाथा पूरे देश में प्रसिद्ध है। उन्होंने समाज-सेवा के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • Dussehra
  • दशहरा
  • देवी अहिल्या बाई
  • devi ahilya bai holkar
  • एमपी में शस्त्र-पूजन का कार्यक्रम
  • weapon worship program
  • दशहरा शस्त्र-पूजन
  • सीएम मोहन करेंगे शस्त्र-पूजन