मध्य प्रदेश में 230 असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और स्पोर्ट्स ऑफिसर्स ने पूरी की परिवीक्षा

Sanjay Sharma | Oct 01, 2024, 23:45 IST
MP Bhopal Higher Education Department employees completed Probation period
उच्च शिक्षा विभाग के लिए सेवाएं दे रहे इन सभी कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि 2 साल की थी। साल 2019-20 में नियुक्ति के बाद इनकी अवधि दो साल बाद यानी 2021 और 2022 में पूरी होना थी।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद 230 असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और स्पोर्ट्स ऑफिसर्स की परिवीक्षा अवधि (Probation period) आखिर पूरी हो गई है। मंगलवार 1 अक्टूबर को मंत्रालय से इस संबंध में दो आदेश जारी किए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग के इस आदेश में साल 2017 और 2018 में चयनित में सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारियों को शामिल किया गया है।



2 साल की थी परिवीक्षा अवधि

उच्च शिक्षा विभाग के लिए सेवाएं दे रहे इन सभी कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि 2 साल की थी। साल 2019-20 में नियुक्ति के बाद इनकी परिवीक्षा अवधि दो साल बाद यानी 2021 और 2022 में पूरी होना थी, लेकिन इसमें दो से तीन साल का अतिरिक्त समय लग गया।



उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में परिवीक्षा अवधि पूरी करने की साल 2021 रखी गई है। यानी सभी कर्मचारियों के स्थायीकरण की गणना दिसंबर 2021 से होगी। इसी के आधार पर उन्हें विभागीय लाभ भी मिलेंगे। इस आदेश में 167 सहायक प्राध्यापकों के साथ ही 30-30 ग्रंथपाल और स्पोर्ट्स ऑफिसर के नाम भी शामिल हैं।



देखें सूची...



F-1-1-0086-2024-38-1-Order (1).pdf



02.pdf



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Higher Education Department
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • probation period
  • उच्च शिक्षा विभाग का आदेश
  • परिवीक्षा अवधि