लाड़ली बहनों के लिए गुड न्यूज, CM मोहन कल ट्रांसफर करेंगे 18वीं किस्त

Vikram Jain | Nov 08, 2024, 19:22 IST
CM Mohan Yadav Ladli Behna Yojana
मुख्यमंत्री मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 18वीं किस्त 9 नवंबर को ट्रांसफर करेंगे। यह किस्त 1.29 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। योजना में तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1250 रुपए मिलते हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना ( Ladli Behna Yojana ) की 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। लाड़ली बहनों के खातें में कल शनिवार 9 नवंबर को योजना की 18वीं किस्त आने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर से सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनों के खाते में 1 हजार 574 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री लाभार्थी महिलाओं के खातों में सीधे 1250 की किस्त ट्रांसफर करेंगे। लाड़ली बहनों को 18वीं किस्त में 1570 करोड़ से ज्यादा रुपए मिलने वाले हैं।



तय तारीख से पहले आ रही है राशि

बता दें कि योजना के अंतर्गत मासिक किस्त 10 तारीख को डाली जाती है, लेकिन नवंबर की किस्त 9 तारीख को दी जा रही है। इससे पहले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए योजना की 17वीं किस्त 5 अक्टूबर को खातों में ट्रांसफर गई थी। सीएम मोहन यादव ने सिंगल से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में यह राशि एक साथ ट्रांसफर की थी।



मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना में लाभार्थी महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। जून 2023 से अक्टूबर 2024 तक सहायता राशि की टोटल 17 किश्तें दी जा चुकी हैं। अगस्त 2023 और 2024 में (कुल 2 बार) महिलाओं को 250 रुपए की राशि की विशेष आर्थिक सहायता भी दी गई है। यह सौगात रक्षाबंधन के त्योहार के अवसर पर दी गई थी।



अक्टूबर 2023 से हर महीने 1250 रुपए

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, लाड़ली बहना योजना जब शुरू की गई थी, तब पात्र महिलाओं को 1 हजार रुपए प्रतिमाह की राशि का भुगतान किया गया था। अक्टूबर 2023 से लाड़ली बहनों के खातों में 1 हजार 250 रुपए ट्रांसफर किए जाने लगे थे। तब से यह सिलसिला जारी है। सरकार लाभार्थी महिलाओं को हर महीने खाते में 1 हजार 250 रुपए दे रही है।



कब बढ़ेंगे पैसे...फिलहाल तय नहीं

क्या है लाड़ली बहना योजना?

लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी। यह योजना प्रदेश की गरीब महिलाओं के लिए है। इस योजना के तहत विवाहित महिला जिसकी उम्र 60 वर्ष से कम है और मध्य प्रदेश निवासी हो, वे इसके लिए अप्लाई कर सकती हैं। इस योजना में पहले केवल विवाहित महिलाओं को रखा गया था और उन्हें 1000 रुपए देने का फैसला लिया गया था। हालांकि, साल 2023 में रक्षाबंधन पर इस योजना की राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। अब तक इसकी 16 किस्तें जारी हो गई हैं और अब 5 अक्टूबर को 17वीं किस्त जारी की जाएगी।



पात्र महिलाएं ऐसे चेक करें सूची में अपना नाम

  • लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट पर जाएं। https://cmladlibahna.mp.gov.in/ वेबसाइट के होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने जिले और तहसील का नाम सिलेक्ट करें।
  • ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम चुनें।
  • अब लाड़ली बहना योजना लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

5 मार्च 2023 को शुरू हुई थी योजना

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मई 2023 में की थी, जबकि इसका औपचारिक आगाज़ 5 मार्च 2023 को हुआ था। जून 2023 से लाड़ली बहनों के खातों में मासिक एक-एक हजार रुपए भेजे जाने लगे थे। शुरुआत में शिवराज सरकार ने इस योजना की राशि 1 हजार रुपए निर्धारित की थी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • मध्य प्रदेश