पर्यटन निगम कर्मचारियों की अनुग्रह राशि दोगुनी, मंत्री लोधी का निर्णय

Vikram Jain | Nov 13, 2024, 18:55 IST
MP Bhopal Minister Dharmendra Singh Lodhi took meeting of Tourism Development Corporation
मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने राज्य पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कई अहम निर्णय लिए। बैठक में मंत्री लोधी ने पर्यटन सुविधाओं और गतिविधियों के विस्तार के लिए निर्देश दिए।

मध्य प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने राज्य पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री लोधी ने अधिकारियों को पर्यटन गतिविधियों और सुविधाओं के विस्तार को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पर्यटन निगमके अधिकारी- कर्मचारियों की मृत्यु पर अनुग्रह सहायता राशि दोगुनी करने के लिए निर्देश दिए।



2047 का विजन डॉक्यूमेंट करें तैयार

पर्यटन विकास निगम की बैठक में राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी (Minister Dharmendra Singh Lodhi ) ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप 2047 का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करें। राज्य मंत्री लोधी ने निर्देश दिए कि विजन डॉक्यूमेंट में पर्यटन गतिविधियों की विस्तार और निर्माण की योजना बनाए। जिससे एमपी में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ ही पर्यटकों को बेहतर का पर्यटन अनुभव भी मिले।



पर्यटकों का संतोष ही हमारी प्राथमिकता

राज्य मंत्री लोधी ने आगे कहा कि पर्यटकों की संतुष्टि ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पर्यटकों के रिव्यू (Tourist Reviews) पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। होटल में सुझाव के लिए बॉक्स रखें जाए। अतिथियों के सुझाव और अनुभव की मॉनिटरिंग के लिए स्टेट लेवल डैशबोर्ड बनाए। पॉजिटिव रिव्यू (positive review) को वेबसाइट पर प्रदर्शित करें। नेगेटिव रिव्यू को लेकर गंभीरता दिखाएं और होटल की सुविधाओं में सुधार करें।



पर्यटकों को होटल में मिले स्थानीय व्यंजन

राज्य मंत्री लोधी ने निर्देश दिए कि पर्यटकों के लिए होटल में स्थानीय व्यंजनों को परोसा जाए। क्षेत्रीय और स्थानीय व्यंजनों को मेनू में प्रमुखता से शामिल करें। साथ ही इसका प्रचार करें। प्रदेश में पर्यटकों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए होटलों की संख्या और कमरों में बढ़ोतरी करें। पुराने होटलों का मूल्यांकन कर उन्हें रेनोवेट करने की योजना बनाए। कम ऑक्युपेंसी वाले होटलों और संपत्तियों के उचित निराकरण की योजना बनाए। सैर सपाटा के आवंटन की प्रक्रिया को एक माह में पूर्ण करें। उन्होंने नर्मदापुरम में होने वाली रीजनल इन्वेस्टर समिट को लेकर कहा कहा सम्मेलन में अतिथियों को स्थानीय और मिलेट व्यंजन परोसा जाए।



समय सीमा में पूरे हो विकास कार्य

राज्य मंत्री लोधी ने कहा कि हनुवंतिया प्रदेश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य स्थल है। यहां अधित संख्या में होटल और रिजॉर्ट निर्माण की योजना बनाएं। इसके साथ ज्यादा से ज्यादा पर्यटन गतिविधियों का संचालन करें। ताकि साल भर पर्यटक हनुवंतिया पहुंच सकें। धार्मिक लोक के निर्माण और पर्यटन सुविधाओं के विकास कार्यों को प्रमुखता से समय सीमा में पूरा करें।


बैठक में मंत्री लोधी ने निर्देश दिए कि पर्यटन निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की मृत्यु होने पर दी जाने वाली अनुग्रह राशि 50 हजार से डबल कर एक लाख रुपए की जाए।



पर्यटन निगम कर्मचारियों की अनुग्रह राशि दोगुनी

मंत्री लोधी ने राज्य पर्यटन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उनके अनुसार, यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की मृत्यु होती है, तो अब उन्हें दी जाने वाली अनुग्रह सहायता राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दिया जाएगा।



इस बैठक के दौरान, राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक इलैया राजा टी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक के बाद मंत्री लोधी ने राज्य में पर्यटन क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की योजना बनाई, जिससे मध्य प्रदेश को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में पहचान मिल सके।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • IAS अधिकारी इलैया राजा टी.
  • मध्य प्रदेश
  • Hotels of MP Tourism Department
  • समीक्षा बैठक
  • पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी
  • Minister Dharmendra Singh Lodhi
  • एमपी पर्यटन विकास निगम