लाइब्रेरी को लोगों ने बना दिया सामुदायिक भवन, अब यहां होंगे गीता भवन

Vikram Jain | Nov 22, 2024, 21:50 IST
MP Bhopal Mohan Yadav government will convert library into Geeta Bhawan
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि गीता जयंती पर 11 दिसंबर को राज्य व्यापी कार्यक्रम होंगे। जिलों में सांस्कृतिक और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, इसके लिए कलेक्टर अभी से जरूरी तैयारी कर लें।

BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार हर शहर में गीता भवन बनाएगी। 8 से 11 दिसंबर के बीच प्रदेशभर में कई कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इसे लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शुक्रवार, 22 नवंबर को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में सीएम ने कहा, कई शहरों में पहले लाइब्रेरी हुआ करती थीं, लेकिन स्थानीय लोगों ने इन्हें सामुदायिक भवन बना दिए हैं। अब यहां शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रम होते हैं। इससे पठन-पाठक का काम लगभग खत्म सा ही हो गया। लिहाजा, इन्हें अब गीता भवन में बदला जाए। लाइब्रेरी को डिजिटल भी करें, ताकि बच्चों में रुचि पैदा हो। वहां धार्मिक ग्रंथों की पढ़ाई हो, डिबेट की व्यवस्था की जाए।



चाइनीज मांझे पर होगी सख्ती

उन्होंने कहा, गीता जयंती पर 11 दिसंबर को राज्य व्यापी कार्यक्रम होंगे। जिलों में सांस्कृतिक और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, इसके लिए कलेक्टर अभी से जरूरी तैयारी कर लें। 8 दिसंबर से ही कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। कई तरह की प्रतियोगिताएं और आयोजन होंगे।



मुख्यमंत्री ने कहा, अफसर अभी से मकर संक्रांति की तैयारी में जुट जाएं। प्रदेश में किसी भी सूरत में चाइनीज मांझा नहीं बिकना चाहिए। हर बार प्रयास होते हैं, लेकिन इस मांझे से लोग घायल होते हैं। इस बार सख्ती के साथ होना चाहिए। पुलों पर भी जालियां लगाई जाएं, क्योंकि लोग जब पतंग उड़ाते हैं तो कई बार हादसे हो जाते हैं।



लोगों में रुचि बढ़ाने की कवायद

9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए क्विज

उल्लेखनीय है कि भगवद गीता आधारित मूल्य शिक्षा प्रतियोगिता, स्कूल शिक्षा विभाग और संस्कृति विभाग के विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा इस्कॉन के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य छात्रों में स्थायी नैतिक मूल्यों का संचार करना, चरित्र निर्माण को प्रेरित करना और आज के युवाओं में व्याप्त विभिन्न व्यसनों के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाना है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा-9 से 12वीं तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्विज-प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।



राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम देंगे पुरस्कार

प्रत्येक कक्षा की प्रतियोगिता के लिए अलग अलग दिन तय किए गए हैं। 26 नवंबर को 9वीं, 27 नवंबर को 10वीं, 28 नवंबर को 11वीं और 29 नवंबर को 12वीं के छात्रों के लिए क्विज होगी। सभी परीक्षाएं स्कूल में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक होंगी। भागीदारी के लिए लिंक 19 नवंबर तक उपलब्ध कराई जाएगी। हर जिले में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 दिसंबर 2024 को उज्जैन में गीता महोत्सव के दौरान शामिल होंगे। राज्य स्तरीय विजेताओं को मुख्यमंत्री पुरस्कार देंगे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मकर संक्रांति
  • MP News
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • श्रीमद भगवद गीता
  • गीता जयंती
  • Geeta Bhawan
  • गीता भवन में बदलेगी लाइब्रेरी
  • धार्मिक ग्रंथों की पढ़ाई