BJP ने जिसे नियुक्ति किया व्हाट्सएप प्रमुख, वही ग्रुप में शामिल नहीं

Vikram Jain | Nov 18, 2024, 23:40 IST
Bhopal Raj Kumar Chaurasia BJP WhatsApp Coordinator appointment
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने पहली बार WhatsApp प्रमुख की नियुक्ति की है, व्हाट्सएप प्रमुख राज कुमार चौरसिया की नियुक्ति को एक सप्ताह हो चुका है, लेकिन वह अब तक पार्टी के किसी भी ग्रुप में शामिल नहीं हो पाए हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के एमएससी ग्रेजुएट व्हाट्सएप प्रमुख (WhatsApp Coordinator) के रूप में राज कुमार चौरसिया की नियुक्ति हुए लगभग एक सप्ताह हो चुका है, लेकिन वह आज तक पार्टी के किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल नहीं हो पाए हैं। यह स्थिति पार्टी के भीतर चर्चा का कारण बन गई है, क्योंकि पार्टी ने उन्हें बूथ लेवल का प्रमुख बनाया था, लेकिन अभी तक वह पार्टी के अंदर किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं बने हैं। अब बीजेपी के नए व्हाट्सएप प्रमुख का किसी भी ग्रुप में शामिल नहीं होना, पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।



MP में पहली बार 'व्हाट्सएप प्रमुख' की नियुक्ति

दरअसल, मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अपने संगठन को बूथ स्तर तक और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए एक नई पहल की है। इसी तहत बीजेपी ने पहली बार एमपी में 'व्हाट्सएप प्रमुख' (WhatsApp Coordinator) की नियुक्ति की है, इस पद के लिए भोपाल के रामकुमार चौरसिया को नियुक्त किया है। बीजेपी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को डिजिटल माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंचाना ही इस नियुक्ति का उद्देश्य है।



राज कुमार चौरसिया ने किया स्वीकार

व्हाट्सएप प्रमुख राज कुमार चौरसिया ने खुद यह स्वीकार किया कि वे भारतीय जनता पार्टी के किसी व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा, मैं पार्टी में हाल ही में शामिल हुआ हूं। अब जो बूथ कमेटी बनी है, उसकी बैठक 20 नवंबर को है, और बैठक के बाद मुझे उम्मीद है कि मैं किसी ग्रुप में जुड़ जाऊंगा। अभी बहुत कुछ इनीशिएट किया जा रहा है और सब कुछ होना बाकी है। चौरसिया ने अपना वाट्सएप दिखाते हुए कहा वह पार्टी के किसी ग्रुप में नहीं जुड़े है।



चौरसिया बोले- चिंता की बात नहीं

राज्य में सफल होगा नया प्रयोग

इससे पहले नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए चौरसिया ने कहा था कि यह जिम्मेदारी उन्हें इसलिए दी गई है ताकि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ सकें और सरकारी योजनाओं को व्हाट्सएप के माध्यम से उन तक पहुंचा सकें। वह इस नवीन प्रयोग का हिस्सा बनकर खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि यह प्रयोग राज्य में सफल होगा।



पार्टी में बढ़ता व्हाट्सएप का महत्व

राज कुमार चौरसिया की नियुक्ति इस बात का संकेत है कि बीजेपी अब व्हाट्सएप जैसे डिजिटल प्लेटफार्मों का इस्तेमाल पार्टी के कामकाज और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद को बेहतर बनाने के लिए कर रही है। यह कदम राज्य में डिजिटल राजनीति को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • भारतीय जनता पार्टी
  • Raj Kumar Chaurasia
  • राज कुमार चौरसिया
  • बीजेपी व्हाट्सएप प्रमुख
  • BJP WhatsApp Coordinator