वह बाल संत नहीं.. अभिनव को डांट लगाने पर बोले स्वामी रामभद्राचार्य

Vikram Jain | Nov 02, 2024, 21:10 IST
MP Bhopal Rambhadracharya Maharaj reaction on Abhinav Arora case
इन दिनों जगतगुरु रामभद्राचार्य और तथाकथित बाल संत अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें रामभद्राचार्य महाराज मंच पर अभिनव को डांटते नजर आ रहे हैं। अब मामले में रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है।

BHOPAL. बाल संत अभिनव अरोड़ा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसमें जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज अभिनव अरोड़ा को डांट लगाकर मंच से उतारने का निर्देश देते हैं। अब मामले में जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की प्रतिक्रिया सामने आई है। साथ ही उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बंटोगे तो कटोगे के बयान का समर्थन किया है।



बाल संत नहीं अभिनव अरोड़ा

मध्य प्रदेश के चित्रकूट पहुंचे जगतगुरू रामभद्राचार्य महाराज ने अभिनव अरोड़ा के साथ मंच पर हुई घटना को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि अभिनव अरोड़ा बाल संत नहीं है, वह तो एक बालक है। जो अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तेज आवाज में जयकारे लगाता है। इस बात पर बालक से कहा कि मेरे मंच की कुछ मर्यादा है। इसलिए यहां पर ज्यादा चिल्लम चिल्ली मत करो। बाकी मेरा कोई द्वेष नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उस समय मेरी गंभीर विषय पर कथा चल रही थी। इसलिए मंच के उतारने के लिए कहा था।



अभिनव अरोड़ा पर भड़के स्वामी रामभद्राचार्य, कहा मूर्ख लड़का है



अभिनव का वीडियो हुआ था वायरल

दरअसल, हाल ही दिनों में अभिनव अरोड़ा नाम के बालक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें अभिनव अरोड़ा धार्मिक सभा के दौरान जगतगुरू रामभद्राचार्य महाराज के पास मंच पर खड़ा दिखाई देता है। मंच पर आरती के बीच में जयकारे लगाते हुए वह टहलता है। जिस पर रामभद्राचार्य नाराजगी जताते हुए डांट लगा देते हुए हैं। इसके बाद उन्होंने बालक अभिनव को मंच से उतरने का निर्देश दिया था।



चर्चा में आए 'बाल संत' अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस के नाम से मिली धमकी



'बंटोगे तो कटोगे' बयान का समर्थन

साथ ही रामभद्राचार्य महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बंटोगे तो कटोगे वाले बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एकजुट होना चाहिए। इसके साथ ही कई प्रदेशों में अल्पसंख्यकों की आबादी बढ़ने पर भी लाभ दिए जाने को लेकर रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि यह गलत है, देश में समान नागरिक संहिता लागू होना चाहिए। बता दें की हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने रैली में हिंदुओं को जातियों में बांटने की विपक्षी दलों की रणनीति के प्रति आगाह किया था।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • चित्रकूट
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • वायरल वीडियो
  • स्वामी रामभद्राचार्य
  • अभिनव अरोड़ा
  • जगतगुरु रामभद्राचार्य