BJP जिला अध्यक्ष :छिंदवाड़ा में शेषराव यादव, नरसिंहपुर में रामस्नेही पाठक को कमान

Ravi Singh | Jan 23, 2025, 20:46 IST
MP BJP District President
एमपी बीजेपी ने जिला अध्यक्षों की सातवीं सूची जारी कर दी है। इसमें छिंदवाड़ा में शेषराव यादव और नरसिंहपुर में रामस्नेही पाठक को कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही प्रदेश के 62 में से 59 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है।

MP BJP District President : मध्य प्रदेश भाजपा संगठन में जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा का सिलसिला जारी है। गुरुवार 23 जनवरी को बीजेपी ने दो और जिलों के लिए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। छिंदवाड़ा में शेष राव यादव को फिर मौका मिला है। वे कार्यवाहक जिला अध्यक्ष थे। नरसिंहपुर में रामस्नेही पाठक को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। आपको बता दें कि बीजेपी अब तक 7 बार में एमपी के 59 जिलों के लिए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर चुकी है।



c41a27bf-e7f


f9dcf511-aff


इन जिलों में अटका नाम

भाजपा अब तक पांच चरणों में 59 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर चुकी है। इंदौर के किसी भी जिला अध्यक्ष की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। अब इंदौर शहर, इंदौर ग्रामीण, और निवाड़ी जिलों के नाम बाकी हैं।



नेताओं के बीच उलझा नाम

इंदौर शहर और इंदौर ग्रामीण के जिला अध्यक्षों पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। निवाड़ी के जिला अध्यक्ष की घोषणा भी अटकी हुई है। इंदौर में ग्रामीण अध्यक्ष का मामला मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट के बीच उलझा हुआ है। उधर निवाड़ी में विधायक अनिल जैन अपने करीबी संजय नकीब को अध्यक्ष बनवाने की कोशिश में जुटे हैं। गुरुवार को वे संजय नकीब के साथ भाजपा मुख्यालय पहुंचे और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से मुलाकात की



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • district president
  • जिला अध्यक्ष
  • mp bjp district president