इंतजार खत्म : सरकार ने मंत्रियों को दिए निज सहायक और निज सचिव, पढ़ें सूची में किस-किस का नाम

Ravi Singh | Aug 14, 2024, 17:20 IST
minister private secretary
मध्‍य प्रदेश में मंत्रियों को निज सहायकों की नियुक्ति की गई है। लंबे समय से मंत्री निजी स्टॉफ का इंतजार कर रहे थे। इसके आदेश जारी किए गए हैं।

मध्यप्रदेश की डॉ.मोहन यादव की अगुआई वाली सरकार के मंत्रियों को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार निज सहायक और निज सचिव मिल गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।



दरअसल, स्टाफ को लेकर मंत्री लंबे समय से इसे लेकर मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि स्टाफ ना होने से काम प्रभावित हो रहे हैं। गौरतलब है कि मंत्रियों को अपने निज और विशेष सहायक नहीं मिले थे, जबकि इन मंत्रियों ने जनवरी में सरकार के पास जानकारी भेज दी थी कि वो कौन-कौन से अधिकारियों को वे स्टाफ में रखना चाहते हैं।



इसलिए अटका था मामला

पूरा मामला नए और पुराने अधिकारियों के बीच की लड़ाई में अटका था। प्रदेश में 2023 के चुनाव के बाद जब नई सरकार का गठन हुआ, तब ये स्पष्ट कर दिया गया था कि अब पुराने चेहरों को मंत्रियों के स्टाफ में जगह नहीं मिलेगी। हालांकि, मंत्रियों ने पुराने तजुर्बेकार स्टाफ की जरूरत बताते हुए नोटशीट आगे बढ़ाई थी, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ था।



क्या कहता है नियम

किसी भी सरकार में शामिल मंत्रियों को स्टाफ मिलता है, यह स्टाफ मंत्रियों की रैंक के हिसाब से उन्हें दिया जाता है। कैबिनेट मंत्री का स्टाफ अलग होता है, जबकि राज्य मंत्री का स्टाफ अलग होता है।



कैबिनेट मंत्री का स्टाफ

1. एक विशेष सहायक अधिकारी ( यह अधिकारी राजपत्रित होता है)


2. एक निजी सचिव (सचिव शासन में ग्रेड-2 या ग्रेड-3 का कर्मचारी होता है)


3. एक निजी सहायक (सचिव शासन में ग्रेड-2 या ग्रेड-3 का कर्मचारी होता है)


4. पांच कर्मचारी ग्रेड-4 के होते हैं, एक एलडीसी और एक यूडीसी होता है।


5. इसके अलावा मंत्री कुछ कर्मचारियों अपने विभाग से अटैच कर सकते हैं।



राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

सरकार में जो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के होते हैं, उन्हें लगभग कैबिनेट मंत्री के बराबर ही स्टाफ मिलता है। यानी जितना स्टाफ कैबिनेट मंत्री के पास रहता है, उतना ही राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पास भी होता है। वहीं, राज्य मंत्री के स्टाफ में विशेष सहायक नहीं मिलता है, बाकि स्टाफ में कर्मचारियों की नियुक्तियां होती हैं।



किस मंत्री के यहां किसकी तैनाती देखिए सूची

मंत्री

पदअधिकारी का नाम
प्रहलाद सिंह पटेल, कैबिनेट मंत्रीनिज सचिवराम गोपाल लोधी
प्रद्युम्न सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्रीनिज सचिवप्रवीण मिश्रा
इंदर सिंह परमार, कैबिनेट मंत्रीनिज सचिवविजय कुमार गुप्ता
नारायण सिंह पंवार, राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) निज सचिवचैतन्य प्रकाश जैन
गौतम टैटवाल, राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) निज सहायकगिरिराज कुमार गुप्ता
नरेंद्र शिवाजी पटेल, राज्य मंत्री निज सहायकनरेश धाकड़

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी मंत्री मंडल
  • एमपी बीजेपी
  • निज सहायकों की नियुक्ति
  • मंत्री निज सचिव नियुक्ति