BJP : केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत समारोह का कार्यक्रम स्थगित, जनिए ये है वजह

Ravi Singh | Jun 16, 2024, 15:56 IST
Satyanarayan Jatiya
बीजेपी के सीनियर नेता सत्यनारायण जटिया की पत्नी के निधन के चलते केंद्रीय मंत्रियों के स्वागत समारोह का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। केंद्रीय मंत्री श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता सत्यनारायण जटिया की पत्नी के निधन के चलते केंद्रीय मंत्रियों के स्वागत समारोह का कार्यक्रम स्थगित ( welcome ceremony of Union Ministers postponed ) हो गया है। सत्यनारायण जटिया की पत्नी कलावती जटिया ने 73 साल की आयु में अंतिम सांस ली। वह दिल्ली में ही रहती थीं और पिछले कुछ दिन से बीमार होने पर एम्स में भर्ती थीं।



सम्मान समारोह के बजाय अब श्रद्धांजलि देंगे केंद्रीय मंत्री


एमपी में केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत कार्यक्रम रखा गया था, सत्यनारायण जटिया की पत्नी का निधन हो गया जिसके चलते केंद्रीय मंत्रियों के स्वागत समारोह का कार्यक्रम नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे। साथ ही सीएम डॉ मोहन यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी श्रद्धांजलि देने जाएंगे।




https://www.youtube.com/watch?v=TeySkER-APc



सोमवार को होगा अंतिम संस्कार


सत्यनारायण जटिया की पत्नी कलावती जटिया ने 73 साल में अंतिम सांस ली। रविवार रात तक पार्थिव देह उज्जैन पहुंचेगी। सोमवार को अंतिम संस्कार उज्जैन में होगा।



बीजेपी नहीं मनाएगी जश्न


मध्यप्रदेश के 6 सांसदों को केन्द्र में मंत्री बनाया गया है। इन मंत्रियों ने 9 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही मंत्री पद की शपथ ली थी। इन सभी 6 मंत्रियों के आज राजधानी भोपाल स्थित बीजेपी ( BJP ) मुख्यालय में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। लेकिन अब बीजेपी जीत का जश्न नहीं मनाएगी।



प्रदेश अध्यक्ष ने दिया आमंत्रण


प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा सीट से सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इन सभी 6 केन्द्रीय मंत्रियों को मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया था। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष र्वीडी शर्मा के निमंत्रण पर शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, सावित्री ठाकुर, दुर्गादास उइके और राज्यसभा सदस्य एल. मुरुगन शामिल हैं।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • BJP
  • सत्यनारायण जटिया
  • केंद्रीय मंत्रियों के स्वागत समारोह का कार्यक्रम स्थगित
  • सत्यनारायण जटिया की पत्नी का निधन
  • welcome ceremony of Union Ministers postponed