आ गया MP Board Class 10 Second Exam Result, ऐसे करें चेक

Kaushiki | Jun 16, 2026, 16:26 IST
10th second exam result 2026
माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र ने 10वीं द्वितीय परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज (16 जून) शाम 4 बजे घोषित किया गया। परीक्षा 7 से 19 मई के बीच हुई थी। mpbse.mponline.gov.in पर रोल नंबर से देखें।

MP Board 2026: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने 10वीं द्वितीय परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज (16 जून 2026) शाम 4 बजे जारी किया गया। यह परीक्षा 7 मई से 19 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। जो छात्र मुख्य परीक्षा में फेल हुए थे, अनुपस्थित रहे थे या नंबर सुधारना चाहते थे, वे इसमें बैठे थे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और आवेदन संख्या की जरूरत है। आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर रिजल्ट देखा जा सकता है।



परीक्षा और रिजल्ट की तारीखें

एमपी बोर्ड 10वीं की मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च 2026 में हुई थी। उसका रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे घोषित किया गया था। इसके बाद 7 मई से 19 मई 2026 के बीच द्वितीय मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा का रिजल्ट आज (16 जून 2026) शाम 4 बजे जारी किया गया।



रिजल्ट देखने का तरीका

  • रिजल्ट देखना बहुत आसान है।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in खोलें।
  • वहां 10वीं द्वितीय परीक्षा रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट बटन दबाएं।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

द्वितीय परीक्षा क्या है

एमपीबीएसई (MPBSE – Madhya Pradesh Board of Secondary Education) ने 2026 से एक बड़ा बदलाव किया है। पहले फेल छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा होती थी। अब इसकी जगह "द्वितीय मुख्य परीक्षा" व्यवस्था लागू कर दी गई है।



इस परीक्षा में तीन तरह के छात्र शामिल हो सकते हैं। पहले वे जो मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे। दूसरे वे जो परीक्षा में अनुपस्थित थे। और तीसरे वे जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं।



12 जून को क्या हुई थी गड़बड़ी

एमपी बोर्ड ने 12 जून 2026 को 12वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। उसी दिन 10वीं का रिजल्ट लिंक भी गलती से एक्टिव हो गया था। लेकिन यह तकनीकी त्रुटि थी। बोर्ड ने इसे बाद में सुधार लिया। 10वीं का रिजल्ट लिंक हटा दिया गया और केवल 12वीं का रिजल्ट जारी रहा। अब 16 जून को आधिकारिक रूप से 10वीं का रिजल्ट घोषित किया गया है।



रिजल्ट के बाद क्या करें

रिजल्ट स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज होगी। इसके अलावा हर विषय के अंक, कुल अंक, और पास या फेल की स्थिति भी दिखेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट देखने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। यह बाद में काम आएगा। अगर छात्र इस परीक्षा में भी सफल नहीं हो पाते, तो उनके पास आगे के विकल्प हैं।



वे एनआईओएस (NIOS – National Institute of Open Schooling) के जरिए पढ़ाई जारी रख सकते हैं। इसके अलावा अगले साल फिर से परीक्षा (MP Board 10th)दे सकते हैं। जो छात्र पास हो जाते हैं, वे 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए आगे बढ़ सकते हैं। दाखिले की प्रक्रिया के लिए अपने स्कूल से संपर्क करें।



ये खबरें भी पढ़ें...



MPPSC फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती का रिजल्ट और मेंस 2025 केस पर बड़ा अपडेट



आत्मानंद स्कूलों में 5 हजार पदों पर भर्ती, परीक्षा के ही दिन आएगा रिजल्ट



UPSC प्रीलिम्स 2026 पेपर लीक? NSUI का आरोप, कोचिंग मटेरियल से मिले 82 सवाल



MPPSC Assistant Professor Bharti: एक हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू



Tags:
  • MPPSC
  • MP Board
  • MP Board 10th
  • द्वितीय परीक्षा
  • MP Board 2026