एमपी बोर्ड एग्जाम 2026: परीक्षा से पहले इन बातों को न करें नजरअंदाज

Aman Vaishnav | Feb 08, 2026, 14:41 IST
mp board exam 2026-tips students
मध्यप्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हो रही हैं। छात्रों को अपनी तैयारी के साथ-साथ परीक्षा के दिन और उससे जुड़ी सभी बातों का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

News In Short

  • एग्जाम के लिए कम से कम 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पहुंचें।
  • एग्जाम सेंटर में मोबाइल, स्मार्टवॉच जैसी कोई भी सामान न ले जाएं।
  • एग्जाम हॉल में निर्देशों को ध्यान से सुनें और सही समय पर सवाल हल करें।
  • अगले पेपर की तैयारी के लिए मानसिक शांति बनाए रखें।

News In Detail

परीक्षा से पहले की तैयारी

परीक्षा के दिन समय पर उठना बहुत जरूरी है क्योंकि अच्छी नींद से ताजगी बनी रहती है। परीक्षा से पहले रात को ही जरूरी सामान जैसे कि एडमिट कार्ड, पेंसिल, पेन, रबर, कैलकुलेटर (यदि अनुमति हो) और पानी की बोतल ये सब चीजें तैयार करके रख लें।



इतने मिनिट पहले पहुंचे एग्जाम सेंटर

परीक्षा के समय सबसे जरूरी बात है कि आप सही समय पर एग्जाम सेंटर पहुंचे। सुनिश्चित करें कि आप एग्जाम के निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले वहां पहुंच जाएं। ताकि आखिरी मौके पर कोई भी की समस्या न हो। इसके साथ ही जरूरी सामान जैसे एडमिट कार्ड, पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी) यह सब चीजें आपको एग्जाम में परेशानी से बचाने में मदद करेंगी।



एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले इन बातों का रखें ध्यान

एग्जाम सेंटर में एंट्री करते समय कुछ जरूरी बातें याद रखनी चाहिए। सबसे पहले मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, इयरफोन या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक चीजें लेकर जाना सख्त मना है। इससे परीक्षा में कोई धोखाधड़ी हो सकती है। इसके अलावा किताबें, नोट्स या अन्य सामान भी परीक्षा केंद्र में लाना मना है। इसलिए सिर्फ जरूरी स्टेशनरी जैसे पेन, पेंसिल, रबर आदि ही साथ लेकर जाएं। परीक्षा के दौरान घबराहट महसूस हो, तो गहरी सांस लेकर अपने मन को शांत रखें।



निर्देशों को ध्यान से सुनें

एग्जाम सेंटर पहुंचने के बाद सीट पर बैठने से पहले यह देख लें कि कहीं आप गलत जगह पर तो नहीं बैठे हैं। सेंटर में मौजूद सभी नियमों का पालन करें। परीक्षा के दौरान जब भी परीक्षक द्वारा निर्देश दिए जाएं तो उन्हें ध्यान से सुनें और समझें। इन निर्देशों का पालन करना जरूरी है ताकि परीक्षा के दौरान कोई समस्या न हो।



प्रश्न को अच्छे से पढ़ें, सयम बर्बाद न करें

परीक्षा के दौरान सबसे जरूरी बात यह है कि सवालों को ध्यान से पढ़ें पर किसी एक सवाल पर ज्यादा समय न लगाएं। आपको कोई सवाल मुश्किल लगे तो उसे छोड़कर आगे बढ़ जाएं। बाद में आखिरी के समय में उस प्रश्न पर ध्यान दें। जब आप आंसर लिख रहे हों तो इसे साफ और स्पष्ट तरीके से लिखें। आंसर छोटा और सटीक लिखने की कोशिश करें। इससे ज्यादा समय बर्बाद नहीं होगा। आखिरी में हर आंसर को अच्छे से पढ़कर जांच लें ताकि कोई गलती न हो। इस तरीके से आप अपनी परीक्षा को और भी बेहतर बना सकते हैं।



अगले पेपर की तैयारी करें

परीक्षा के बाद उन सवालों के बारे में ज्यादा न सोचें, जिन्हें आप सही से नहीं लिख पाए। यह समय चिंता करने का नहीं है, बल्कि अगले पेपर की तैयारी का है। इसलिए, मानसिक शांति बनाए रखें और अगले पेपर के लिए फोकस करें। अपने समय का सही उपयोग करें ताकि आने वाली परीक्षा के लिए आप अच्छी तैयारी कर सकें। इस दौरान अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। हल्का और पौष्टिक खाना खाएं।



ये खबरें भी पढ़िए... 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम: परीक्षा से पहले हो रही घबराहट, तो इस हेल्पलाइन पर लें फ्री एडवाइस 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए 29 हजार टॉप सरकारी नौकरियां, करें अप्लाई एमपी बोर्ड एग्जाम न्यूज: बोर्ड की तर्ज पर होंगी MP में 5वीं-8वीं की परीक्षाएं, जानें क्या है नया पैटर्न एजुकेशन न्यूज: MP में 9वीं-11वीं की परीक्षा अब बोर्ड स्टाइल में, पुलिस के पहरे में होगी परीक्षा

Tags:
  • 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम
  • एजुकेशन न्यूज
  • एमपी बोर्ड एग्जाम न्यूज
  • एग्जाम सेंटर
  • बोर्ड एग्जाम