MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के छात्रों को बड़ी राहत, 2 नंबर के सवालों में फिर मिलेगी इंटरनल चॉइस की सुविधा
छात्र दिए गए विकल्पों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिख सकेंगे। Board of Secondary Education ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी की है। इसमें बताया गया है कि यह बदलाव केवल करंट एकेडमिक सेशन के लिए किया गया है।
पहले की तरह मिलेगा प्रश्नों में विकल्प
एमपी बोर्ड ने 15 अक्टूबर 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के क्वेश्चन पेपर्स में इंटरनल ऑप्शन को लेकर निर्देश जारी किए थे। अब बोर्ड ने इन निर्देशों में आंशिक संशोधन (Partial amendment) किया है। इसके तहत दो अंकों के वैरी शॉर्ट-आंसर क्वेश्चन में पिछले सालों की तरह आंतरिक विकल्प दिए जाएंगे। इस व्यवस्था के लागू होने से विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान सवाल चुनने की सुविधा मिलेगी। यदि किसी विद्यार्थी को दिए गए प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर अच्छी तरह आता है, तो वह उसका चयन कर सकेगा।
क्या होता है इंटरनल चॉइस?
परीक्षा में इंटरनल चॉइस (Internal Choice) का मतलब प्रश्नों में इंटरनल ऑप्शन मिलना है। इस व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को दिए गए विकल्पों में से किसी एक का उत्तर लिखना होता है। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी दो अंक के प्रश्न में दो विकल्प दिए जाते हैं, तो विद्यार्थी उनमें से किसी एक का उत्तर लिख सकता है। दोनों विकल्पों के उत्तर देना जरूरी नहीं होता। इससे विद्यार्थियों को अपनी तैयारी के मुताबिक सवाल का चयन करने का मौका मिलता है।
केवल 2026-27 के शैक्षणिक सत्र में लागू होगा फैसला
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने साफ किया है कि प्रश्नपत्र से जुड़े नियमों में किया गया यह बदलाव केवल शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लागू रहेगा। इसी सत्र में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। आने वाले शैक्षणिक सत्रों में भी यह व्यवस्था लागू रहेगी या नहीं, इसे लेकर फिलहाल अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में विद्यार्थियों को फिलहाल करंट सेशन के इंस्ट्रक्शन के मुताबिक ही परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।
बाकी परीक्षा नियमों में नहीं होगा बदलाव
बता दें कि एमपी बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि 15 अक्टूबर 2026 को जारी नोटिफिकेशन के बाकी सभी निर्देश पहले की तरह लागू रहेंगे। संशोधन केवल दो नंबर के अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों (Very short-answer questions) में इंटरनल ऑप्शन देने से संबंधित है।
इससे छात्रों को परीक्षा के दौरान अपनी तैयारी मुताबिक प्रश्न चुनने में मदद मिल सकती है। एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की Board Exam की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह बदलाव राहत देने वाला है। छात्रों को परीक्षा से जुड़े अन्य निर्देशों का भी ध्यान रखना चाहिए।
FAQs:
- एमपी बोर्ड ने परीक्षा के नियमों में क्या बदलाव किया है?
एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 2 अंकों के अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों में आंतरिक विकल्प देने का फैसला किया है। - किन विद्यार्थियों को नए नियम का फायदा मिलेगा?
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। - क्या यह बदलाव हमेशा के लिए लागू किया गया है?
नहीं, फिलहाल यह बदलाव केवल शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लागू किया गया है।