MP Board Result 2026: कब आएगा एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां देखें अपडेट
News In Short
- इस बार एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 15 अप्रैल से पहले आने की संभावना है।
- इस साल लगभग 16 लाख विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
- कुल 90 लाख कॉपियों की जांच के लिए 18 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
- एमपी बोर्ड रिजल्ट पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने नया अपडेट दिया है।
- रिजल्ट घोषित होने पर छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
News In Detail
मध्य प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने की तैयारी कर रहा है।
बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद अब विद्यार्थियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। हर किसी की नजर बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर टिकी है। इसी बीच शिक्षा मंत्री का रिजल्ट पर बयान सामने आया है।
15 अप्रैल को आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया है कि 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तैयारी जोरों पर है। फिलहाल नंबरों की क्रॉस-चेकिंग और वेरिफिकेशन का काम चल रहा है ताकि रिजल्ट में कोई गलती न हो।
शिक्षा विभाग पूरी सावधानी बरत रहा है और सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल के पहले 15 दिनों के अंदर ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। यानी एमपी बोर्ड के स्टूडेंट्स को 15 अप्रैल से पहले अपना रिजल्ट देखने को मिल सकता है।
16 लाख परीक्षार्थियों इंतजार खत्म
इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं में लगभग 16 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च 2026 तक चली थीं।
वहीं, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अब छात्र अपने साल भर की मेहनत का फल देखने के लिए उत्साहित हैं।
कॉपियां चेक करने का काम अंतिम चरण में
बोर्ड परीक्षा (10th-12th MP Board) के बाद अब मूल्यांकन का दौर चल रहा है। करीब 90 लाख आंसर शीट्स को जांचने के लिए बोर्ड ने 18 हजार शिक्षकों की फौज तैनात की है। अब तक लगभग 70 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है।
हालांकि, कुछ जिलों में काम की रफ्तार थोड़ी धीमी है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के पहले हफ्ते तक रिजल्ट पूरी तरह तैयार हो जाएगा। सूत्रों की मानें तो 15 अप्रैल 2026 से पहले रिजल्ट आ सकते हैं।
पास होने के लिए कितने नंबर लाना जरूरी?
10वीं-12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को पासिंग मार्क्स का गणित समझना जरूरी है। दसवीं बोर्ड के छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 नंबर लाने होंगे। वहीं, 12वीं कक्षा के लिए भी न्यूनतम 33 नंबर लाना जरूरी हैं।
अगर 12वीं का थ्योरी पेपर 80 नंबर का है, तो पास होने के लिए 26 नंबर चाहिए। यदि थ्योरी 70 नंबर की है, तो 23 नंबर जरूरी हैं। इसके अलावा प्रैक्टिकल में 30 में से 10 नंबर और प्रोजेक्ट वर्क में 20 में से 7 नंबर लाना जरूरी है।
कैसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होते ही छात्र इसे ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://mpbse.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर अपनी कक्षा (10th या 12th) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
- सबमिट बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट या पीडीएफ जरूर सेव कर लें।
एक्सपर्ट का क्या कहना है?
परीक्षा के दौरान छात्रों की सेहत को लेकर भी एक्सपर्ट्स ने अहम सलाह दी है। डॉक्टरों और काउंसलर्स ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उन्हें मानसिक रूप से सहयोग दें। सही रूटीन, पर्याप्त नींद और संतुलित आहार से बेहतर प्रदर्शन संभव है।
MP Board से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
MP Board Exam Tips : ऐसे लिखें हिंदी का पेपर, फुल मार्क्स के लिए टॉपर्स करते हैं ये काम
MP Board Eaxm: 10वीं अंग्रेजी का पेपर लीक! शिक्षिका ने पेपर शुरु होते ही व्हाट्सएप पर लगाया स्टेटस
MP Board Exam Tips: फिजिक्स में करना है टॉप, तो ऐसे करें स्मार्ट तैयारी
MP Board English Exam Tips: इंग्लिश में आएंगे पूरे मार्क्स, टॉपर जैसे लिखें कॉपी