भगवान पास कर दो, 100 लड्डू चढ़ाऊंगी... एमपी बोर्ड रिजल्ट से पहले छात्रों की अनोखी मन्नतें
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 7 से 15 अप्रैल के बीच 10वीं-12वीं एमपी बोर्डका रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। छात्रों के बीच रिजल्ट को लेकर काफी उत्सुकता और साथ में डर भी है। भोपाल के मंदिरों में इन दिनों अलग ही नजारा है।
रिजल्ट का डर और तनाव को कम करने के लिए स्टूडेंट्स भगवान की शरण में पहुंच रहे हैं। कोई सौ लड्डू चढ़ाने की मन्नत मांग रहा है, तो कोई सौ परिक्रमा लगाने का संकल्प ले रहा है।
छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मंदिरों की दान-पेटियां भर रहे हैं। वे पर्चियों में लिखकर भगवान से पास होने की गुहार लगा रहे हैं। आइए जानें इसके पीछे का साइकोलॉजिकल एस्पेक्ट्स...
क्या कहते हैं साइकोलोजिस्ट
न्यू मार्केट के शनि मंदिर में ऐसी कई पर्चियां मिली हैं। सुहानी नाम की छात्रा ने 100 परिक्रमा का संकल्प लिया है। अन्वेषा ने अच्छे नंबर आने पर लड्डू चढ़ाने की मन्नत मांगी है। साइकोलोजिस्ट कहते हैं कि, रिजल्ट से पहले मंदिरों में भीड़ लगना एक नेचुरल प्रोसेस है।
मनोवैज्ञानिक इसे Perceived Loss of Control का नाम देते हैं। जब रिजल्ट पर हमारा नियंत्रण नहीं रहता, तो तनाव बढ़ता है। साइकोलोजिस्ट के मुताबिक, ये डर को संभालने का तरीका है।
रिलीजियस एक्टिविटीज जैसे परिक्रमा करना मन को सुकून देती हैं। इससे छात्रों को महसूस होता है कि उन्होंने प्रयास किया है। अनिश्चितता को सहने के लिए आस्था एक बड़ा सहारा बनती है।
क्या कहते हैं मंदिर के पुजारी
पुजारी पंडित अरुण बुचके कहते हैं कि अर्जी की संख्या बढ़ी है। छात्र पास (एमपी बोर्ड रिजल्ट) होने और भविष्य में नौकरी की मन्नत मांग रहे हैं। मन्नत पूरी होने पर लोग चोला और दीप भी जलाते हैं। रिजल्ट के समय ये परंपरा हर साल देखने को मिलती है।
छात्रों के लिए ये समय मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण होता है। आस्था उनके मन के भारी बोझ को थोड़ा हल्का कर देती है। विभाग का लक्ष्य रिजल्ट को पूरी तरह फ्लॉलेस जारी करना है। लाखों परिवारों की नजरें अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर हैं।
7 से 15 अप्रैल के बीच आ सकता है रिजल्ट
आपको बता दें कि, एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द आने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल 15 अप्रैल से पहले परिणाम घोषित कर सकता है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने सारी तैयारियां अंतिम चरण में कर ली हैं। इस बार करीब 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। 10वीं में 9 लाख और 12वीं में 7 लाख विद्यार्थी बैठे थे। प्रदेशभर में कुल 3 हजार 8 सौ 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी बोर्ड एग्जाम: परीक्षा से पहले इन बातों को न करें नजरअंदाज
CBSE 10th Board: दो बोर्ड परीक्षा का नया नियम, पासिंग सर्टिफिकेट पर बड़ा अपडेट
MP Board Result 2026: जानें कब आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
MP Board 5th-8th Result: बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे, जानें कैसा रहा रिजल्ट