MP BSC नर्सिंग काउंसिलिंग 2026 की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, 12,498 उम्मीदवार शामिल
मध्यप्रदेश में बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2026 की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। इसमें कुल 12,498 उम्मीदवार शामिल हैं। अनारक्षित वर्ग की आक्षी सिंह ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। उन्हें 100 परसेंटाइल मिले हैं। अब अभ्यर्थियों को काउंसलिंग शेड्यूल का इंतजार है।
मेरिट लिस्ट जारी हुई
भोपाल में मध्यप्रदेश बीएससी नर्सिंग में प्रवेश की काउंसलिंग-2026 का इंतजार खत्म हो गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने गुरुवार को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश स्टेट के रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स को शामिल किया गया है।
इसी मेरिट के आधार पर अब सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। यह सूची मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (PEB – Professional Examination Board) की प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट-2026 की रिवाइज्ड मेरिट सूची पर आधारित है।
सूची में सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट और नियमों के अनुसार स्थान मिला है। अब उम्मीदवारों की नजर काउंसलिंग की अगली प्रक्रिया और कॉलेज सीट आवंटन पर टिकी है।
देंखे मेरिट लिस्ट
छात्राओं ने मारी बाजी
संशोधित मेरिट सूची में टॉप तीन स्थानों पर छात्राओं का कब्जा रहा। अनारक्षित वर्ग की आक्षी सिंह को 68.055556 अंक मिले। उनका परसेंटाइल स्कोर 100 रहा। इस तरह उन्होंने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
श्रष्टि सिकरवार दूसरे नंबर पर रहीं। उन्हें 66.75 अंक और 100 परसेंटाइल मिले। तीसरे स्थान पर आयुषी साहू रहीं। उनका स्कोर 65.555556 अंक और 100 परसेंटाइल रहा।
पुरुष वर्ग में कृष्ण अव्वल
पुरुष अभ्यर्थियों में कृष्ण कुशवाहा सबसे आगे रहे। उन्हें 67.5 अंक मिले। उनका परसेंटाइल स्कोर 99.987528 रहा। पूरे प्रदेश की मेरिट में उनकी रैंक पांचवीं है। लेकिन पुरुष अभ्यर्थियों में वे शीर्ष स्थान पर हैं।
अंकों में मामूली अंतर से बदली रैंक
मेरिट सूची में शीर्ष स्थान वाले अभ्यर्थियों के अंकों में अंतर बहुत कम है। नार्मलाइजेशन प्रक्रिया के चलते हर अभ्यर्थी का परसेंटाइल स्कोर तय किया गया। इस वजह से दशमलव के बाद के अंकों ने भी रैंक तय करने में बड़ी भूमिका निभाई।
यही वजह है कि बेहद करीबी अंकों के बावजूद उम्मीदवारों की रैंक में साफ अंतर देखने को मिला। ऐसे मामलों में हर दशमलव अंक मायने रखता है।
आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखें काउंसलिंग अपडेट
मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर नर्सिंग काउंसलिंग सेवा उपलब्ध है।एमपीईएसबी की वेबसाइट पर PNST परीक्षा से जुड़ी जानकारी उपलब्ध रहती है।उम्मीदवारों को मेरिट और काउंसलिंग से जुड़े अपडेट वहीं देखने चाहिए।किसी एजेंट या अनधिकृत वेबसाइट से जानकारी लेने से बचें।
MP BSc Nursing Counselling 2026 में मेरिट अब सबसे अहम पड़ाव है।12,498 उम्मीदवारों के लिए अब कॉलेज चयन की प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी।आक्षी सिंह की टॉप रैंक ने इस मेरिट को खास बनाया है।अब सभी उम्मीदवार अपनी पसंद और उपलब्ध सीटों पर नजर रखेंगे।अगली प्रक्रिया में समयसीमा का पालन करना सबसे ज्यादा जरूरी रहेगा।
आगे क्या होगा
फाइनल मेरिट सूची जारी होने के बाद अब अगला चरण शुरू होगा। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग शेड्यूल का इंतजार है। इसके साथ ही पंजीयन और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। उम्मीदवारों को इन सभी तारीखों पर नजर बनाए रखनी होगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
रक्षाबंधन से पहले बिजली कर्मियों को बड़ी सौगात, 160 कर्मचारी अब हुए नियमित
MP में परीक्षा सिस्टम बदला! पेपर लीक रोकने अब जिला स्तर पर बनेंगे क्वेश्चन पेपर
एमपी के 50 हजार कर्मचारियों को 2400 ग्रेड पे, हाईकोर्ट के आदेश से मिली बड़ी राहत
एमपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सीएम का ऐलान, अब हर साल होगी DPC