Synopsis: मध्य प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी की हर बड़ी खबर एक जगह। IAS, IPS, IFS और राज्य सेवा अफसरों के तबादले, नियुक्तियां, प्रमोशन और मंत्रालय के अंदर की हलचल पढ़ें।
आईएएस अग्रिम कुमार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत छिन्दवाड़ा से आयुक्त, नगर पालिक निगम, जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईएएस रामप्रकाश अहिरवार को आयुक्त, नगर पालिक निगम, जबलपुर को आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल बनाया गया है। साथ ही अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
आईएएस अंजू अरुण कुमार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी, भोपाल तथा अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग बनाया गया है।
आईएएस संस्कृति जैन को आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल तथा अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इनमें आईएएस संस्कृति जैन, अंजू अरुण कुमार रामप्रकाश अहिरवार और अग्रिम कुमार शामिल है।