मध्यावधि 2026: मोहन और विष्णु के आधे सफर पर द सूत्र के सर्वे में हिस्सा लेकर दें आपकी राय

The Sootr | May 19, 2026, 15:47 IST
Madhyavdhi 2026
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकारें 13 जून 2026 को ढाई साल का मध्यावधि सफर पूरा कर रही हैं। इस अवसर पर द सूत्र मध्यावधि 2026 डिजिटल सर्वे शुरू किया है। सिर्फ एक मिनट में आप अपने विधायक, सरकार और विपक्ष के बारे में अपनी राय दर्ज कर सकते हैं...

13 जून 2026… यानी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की मौजूदा सरकारों के ढाई साल पूरे। ढाई साल पहले जनता यानी आपने और हमने भरोसे के साथ नई सरकारों को चुना था। नए चेहरे सामने आए थे। बड़े-बड़े वादे हुए थे। बदलाव के दावे किए गए थे। अब वक्त आ गया है कि जनता खुद तय करे कि क्या सच में कुछ बदला है?



  • क्या आपके शहर की सड़कें बेहतर हुईं?
  • क्या बिजली, पानी, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं में फर्क दिखा है?
  • क्या आपके विधायक चुनाव जीतने के बाद भी आपके बीच नजर आए?
  • क्या सरकार ने वो किया, जो वादा किया था?

इन्हीं सवालों का जवाब खोजने के लिए द सूत्र लेकर आया है मध्यावधि 2026... यानी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा डिजिटल सर्वे।



यह एक सर्वे भर नहीं, जनता का मत होगा। यहां कोई मंच नहीं, कोई भाषण नहीं, कोई राजनीतिक नारा नहीं… सिर्फ जनता की आवाज होगी।


इस सर्वे के जरिए लोग खुलकर बता सकेंगे कि उनके इलाके में ढाई साल में कितना काम हुआ है। विधायक और सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी या नहीं। जो वादे चुनाव के समय किए गए थे, उनका क्या हुआ?



वोट देकर चुप मत बैठिए, सवाल भी पूछिए

जनता का काम सिर्फ वोट डालकर चुप बैठ जाना भर नहीं होता, लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार से जवाब मांगना होता है। अक्सर चुनाव खत्म होते ही जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच दूरी बढ़ जाती है। लोग अपनी नाराजगी और उम्मीदें सिर्फ घरों में चर्चा तक सीमित रख देते हैं। द सूत्र का यह सर्वे उसी चुप्पी को तोड़ने की कोशिश है।



  • अब मौका है कि आप खुलकर बताएं कि आपका इलाका आगे बढ़ा या वहीं खड़ा है?
  • सरकारी योजनाओं का फायदा मिला या सिर्फ विज्ञापनों में दिखाई दिया?
  • आप अपने विधायक के काम से खुश हैं या नाराज़?

आपकी राय बनेगी जनता का रिपोर्ट कार्ड

इस सर्वे में हिस्सा लेना बेहद आसान है। सिर्फ लिंक पर क्लिक कीजिए, सवालों के जवाब चुनिए और अपनी राय दर्ज कर दीजिए। पूरा प्रोसेस एक मिनट से भी कम समय में पूरा हो जाएगा।



यदि आप मध्यप्रदेश या छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके Survey में हिस्सा ले सकते हैं।



https://forms.gle/kntX16UwuxKhPLsq9



क्यों अहम है द सूत्र मध्यावधि 2026 सर्वे?

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव एक साथ होते हैं। चुनाव के बाद 13 दिसंबर 2023 को मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब दोनों सरकारें अपने कार्यकाल का आधा सफर तय कर चुकी हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि जनता आज क्या सोच रही है। सरकार के दावों और जमीन की सच्चाई में कितना फर्क है। जनता खुश है, नाराज है या अब भी इंतजार में है। द सूत्र इसी नब्ज को समझने के लिए यह बड़ा डिजिटल सर्वे (thesootr Survey) कर रहा है।





15 जून को सामने आएंगे जनता के फैसले

सर्वे पूरा होने के बाद 15 जून को जनता की राय सार्वजनिक की जाएगी। इसके जरिए सामने आएगा कि ढाई साल बाद जनता अपनी सरकार और जनप्रतिनिधियों को कितने नंबर दे रही है। यह सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं होगा, बल्कि जनता के मूड का बड़ा संकेत माना जाएगा।





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • मोहन यादव
  • विष्णुदेव साय
  • thesootr Survey
  • मध्यावधि 2026
  • द सूत्र मध्यावधि 2026