सावधान! MP, CG और राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, मानसून का दिखेगा रौद्र रूप
Weather Update: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तीनों राज्यों में मानसून की हलचल बहुत तेज हो गई है। कहीं तेज आंधी चल रही है तो कहीं झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम और शहडोल संभाग के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के आसार हैं।
वहीं छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 07 जुलाई 2026
MP weather: (मध्यप्रदेश का मौसम):मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में इन दिनों तेज बारिश और आंधी का दौर चल रहा है। बारिश की वजह से दिन और रात दोनों के तापमान में राहत मिली है और गर्मी पहले से काफी कम महसूस हो रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 31 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा का कहना है कि अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन जहां धूप निकलेगी वहां उमस परेशान कर सकती है।
7 जुलाई सुबह बजे से 8 जुलाई सुबह तक
- विदिशा, गुना, अशोकनगर, सागर और छतरपुर में कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक और 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
- रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, आगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां भी गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।
- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
8 जुलाई से 9 जुलाई सुबह तक
- गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, भिंड, श्योपुर, सागर और टीकमगढ़ में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, छतरपुर और निवाड़ी में भारी बारिश होने की संभावना है।
- वहीं बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, मैहर और पांढुर्णा में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश होने के आसार हैं।
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 07 जुलाई 2026
CG weather: (छत्तीसगढ़ का मौसम):छत्तीसगढ़ में आज सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। आज का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है।
आज छत्तीसगढ़ की हवा में नमी करीब 82 फीसदी है, इसलिए बारिश के बीच-बीच में उमस भी महसूस हो सकती है।
अगर अगले एक हफ्ते की बात करें, तो मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। दिन का तापमान ज्यादातर 30 से 32 डिग्री के बीच बना रहेगा। यानी अगले कुछ दिन गर्मी ज्यादा नहीं पड़ेगी और बारिश का सिलसिला भी जारी रहने के आसार हैं।
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 07 जुलाई 2026
Rajsthan weather update: (राजस्थान का मौसम) राजस्थान में 7 जुलाई से मानसून और ज्यादा सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। खासकर उदयपुर, सलूम्बर, सिरोही, टोंक और सवाई माधोपुर में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर, नागौर, पाली, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में भी बारिश का अच्छा दौर देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 से 7 दिन तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। जिन इलाकों में भारी बारिश होगी, वहां जलभराव की स्थिति बन सकती है। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और मौसम विभाग की ताजा अपडेट पर नजर रखें।
ये खबर भी पढ़िए...
एमपी में मानसून पड़ा धीमा, चपेट में आए 24 जिले, सीएम का गृह संभाग ज्यादा सूखा
मानसून का रौद्र रूप: MP-CG और राजस्थान में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
MP, CG और राजस्थान में मानसून की एंट्री, अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
Weather Update: MP-CG में भारी बारिश, राजस्थान में एंट्री को तैयार मानसून