MP, CG और राजस्थान में मानसून मेहरबान, 2 अगस्त तक झमाझम बारिश के आसार

Aman Vaishnav | Jul 30, 2026, 06:53 IST
MP-CG से राजस्थान तक आफत बना मानसून
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। 30 जुलाई से 2 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update: यदि आप भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों ही राज्यों में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से रंग दिखाने लगा है।



कहीं लोग धूप-छांव के खेल से परेशान हैं, तो कहीं तेज बारिश की वजह से जलभराव की चिंता सता रही है। आइए आसान भाषा में जानते हैं कि अगले कुछ दिनों में आपके राज्य और शहर में मौसम का क्या हाल रहने वाला है।



मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 30 जुलाई 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम):भोपाल में पिछले 5 दिनों से मौसम आंख-मिचौली खेल रहा है। कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी पूरे शहर में बादल छा जाते हैं, लेकिन अच्छी बारिश अब भी नहीं हो रही है।



सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक ग्वालियर-चंबल, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में बादलों का असर बना रहेगा। वहीं प्रदेश के 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।



अब भी औसत से कम बारिश

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 162.2 मिमी बारिश सागर जिले के रेहली में दर्ज हुई। वहीं पूरे प्रदेश में इस मानसून सीजन अब तक सामान्य से 16% कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 15% और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।



अगले 4 दिनों का मौसम

  • हरदा, देवास, नर्मदापुरम, बुरहानपुर और धार में कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।
  • उज्जैन, शाजापुर, रायसेन, सीहोर, बैतूल, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर और पांढुर्णा में भी कहीं-कहीं अति भारी बारिश का अनुमान है।
  • भोपाल समेत कई अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

31 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 1 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक

  • झाबुआ, धार, रतलाम और छिंदवाड़ा में कहीं-कहीं अति भारी बारिश की संभावना है।
  • अलीराजपुर, गुना, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, उज्जैन, देवास, मंदसौर और पांढुर्णा में भारी बारिश हो सकती है।
  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, सागर, छतरपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 30 जुलाई 2026

CG Weather Update: (छत्तीसगढ़ का मौसम):छत्तीसगढ़ में मानसून अभी भी पूरी तरह एक्टिव है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।



मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर इसकी रफ्तार पहले के मुकाबले थोड़ी कम हो सकती है।



बाढ़ और जलभराव का खतरा

अगले 24 घंटे में कई जिलों में अचानक बाढ़ और निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका है। बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बीजापुर, धमतरी, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव समेत कई जिलों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



मौसम विभाग ने कहा है कि तेज बहाव वाले नदी-नालों, पुल-पुलियों और पानी से भरे रास्तों से दूर रहें, ताकि किसी तरह का हादसा न हो।



आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जुलाई के बाद बारिश का असर धीरे-धीरे कम हो सकता है। यानी ज्यादातर इलाकों में बारिश पहले से कुछ कम रहेगी।



हालांकि कुछ जगहों पर तेज या भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसलिए लोगों से मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने और प्रशासन की सलाह मानने की अपील की गई है।



राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 30 जुलाई2026

Rajsthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में एक बार फिर मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से बना सिस्टम अब कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है और इसका असर राजस्थान पर भी दिखेगा। इसी वजह से 30 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।



अति भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं जयपुर, अजमेर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर समेत कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।



पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 117 मिमी बारिश टोंक के मालपुरा में दर्ज की गई।



लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, निचले इलाकों में पानी भरने और छोटी नदियों-नालों के उफान पर आने का खतरा भी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।



ये खबरें भी पढ़िए...

मौसम का बदला मिजाज, MP, CG और राजस्थान में अगले 4 दिन झमाझम बारिश की चेतावनी



मध्य भारत में मानसून के तीन रंग: CG में आफत की बारिश, राजस्थान में उमस, MP में राहत!



CWC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस कारण एमपी में आ रही बाढ़



एमपी में आसमानी आफत: मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई जिलों में बाढ़ का खतरा



Tags:
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • राजस्थान का मौसम
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • MP Weather update
  • Weather update
  • CG Weather Update
  • Rajsthan weather update