MP-CG में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून

Aman Vaishnav | Aug 05, 2026, 07:07 IST
MP-CG से राजस्थान तक आफत बना मानसून
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मानसून का मिजाज बदल गया है। कहीं भारी बारिश का अलर्ट है तो कहीं गरज-चमक के साथ हवाएं चलेंगी। आइए जानते हैं तीनों राज्यों का पूरा अपडेट।

Weather update: अगर आप आज घर से बाहर निकलने की सोच रहे हैं,तो रुकिए!पहले अपने राज्य के मौसम का हाल जान लीजिए।



कहीं झमाझम बारिश हो रही है,तो कहीं बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाएं लोगों को डरा रही हैं। मौसम विभाग (IMD) ने कई जगहों के लिए चेतावनी जारी की है,ताकि लोग सावधान रहें। आइए जानते हैं तीनों राज्यों का पूरा अपडेट।



मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 05 अगस्त 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम):मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना और पन्ना समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।



वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और सागर सहित कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।



लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।



भारी बारिश का अलर्ट: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना और पन्ना में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना।



तेज हवा और बिजली: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।



24 घंटे में अच्छी बारिश: इंदौर और चंबल संभाग के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज हुई, जबकि भोपाल, ग्वालियर और रीवा संभाग के कुछ हिस्सों में भी वर्षा हुई।



इन जिलों पर ज्यादा असर: ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश की गतिविधियां अधिक रहने की संभावना।



मौसम विभाग की सलाह: खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें।



छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 05 अगस्त 2026

CG Weather Update: (छत्तीसगढ़ का मौसम):छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अगस्त से अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश तेज होने की संभावना है।



खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।



अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

4 अगस्त

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। कई जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है।



5 अगस्त

बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।



6 अगस्त

प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होती रहेगी। कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।



7 अगस्त

कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली गिर सकती है, इसलिए खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।



राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 05 अगस्त 2026

Rajsthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में मानसून का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ उत्तर की ओर खिसक गई है, जिससे अब उत्तर और पूर्वी राजस्थान में बारिश बढ़ने लगी है, जबकि दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में बारिश का असर कम हो गया है।



सोमवार को श्रीगंगानगर, भरतपुर, जयपुर, सीकर, धौलपुर और करौली समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। दौसा के मंडावर में 107 मिमी और बैजूपाड़ा में 100 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।



अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज से अगले तीन दिनों तक मानसून थोड़ा कमजोर रह सकता है।



5 अगस्त

उत्तर और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बाकी ज्यादातर जिलों में बारिश कम रहने की संभावना है।



6 से 8 अगस्त

उत्तर-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में इस दौरान भी बारिश ज्यादा होने की संभावना नहीं है।



फिलहाल मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया है।



ये खबरें भी पढ़िए।

अगस्त का मौसम: झमाझम बारिश या सिर्फ उमस का दौर? जानें पूरे महीने का वेदर रिपोर्ट



MP, CG और राजस्थान में बदलेंगे मौसम के मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश के आसार



मौसम लाइव अपडेट: केरल-कर्नाटक में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 11 मौतें; कई लापता



MP-CG और राजस्थान का मानसून अपडेट, जानें कहां होगी भारी बारिश और कहां रहेगा सूखा?



Tags:
  • राजस्थान का मौसम