MP-CG में अगले तीन दिन भारी बारिश चेतावनी, जानें राजस्थान का हाल

Aman Vaishnav | Aug 14, 2026, 07:03 IST
मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान का मौसम
मध्यप्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 14 से 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है। छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य इलाकों में अगले 48 घंटे में बेहद तेज बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान में मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी होगी

Weather update:यदि आप मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ या राजस्थान में रहते हैं और बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो यह मौसम रिपोर्ट आपके बहुत काम की है। बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के पास बना कम दबाव का क्षेत्र अब गहरे दबाव में बदल चुका है।



इसकी वजह से मध्य भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं तेज बारिश का दौर शुरू हो रहा है, तो कहीं मानसून थोड़ा सुस्त पड़ रहा है। आइए जानते हैं तीनों राज्यों के मौसम का पूरा हाल।



मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 14 अगस्त 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम):मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो रहा है। अगले तीन दिन यानी 14 से 16 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा।



मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। खासतौर पर पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश ज्यादा होने की संभावना है।



मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के पास बना कम दबाव का क्षेत्र अब आगे बढ़कर गहरे दबाव वाले सिस्टम में बदल गया है।



इसके अलावा उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर भी एक सिस्टम बना हुआ है। मानसून ट्रफ भी एक्टिव है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर देखने को मिलेगा।



14 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश

शहडोल, अनूपपुर, बालाघाट, शिवपुरी, श्योपुर और छतरपुर में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।



इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर और ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश और तेज आंधी की स्थिति बन सकती है।



पूर्वी MP में ज्यादा असर

पूर्वी मध्यप्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और जबलपुर समेत आसपास के इलाकों में मानसून ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है।



पश्चिमी मध्यप्रदेश में भी भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। 16 अगस्त को पूर्वी मध्यप्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि पश्चिमी हिस्से के कुछ जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।



बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के कई जिलों में बारिश हुई। वहीं चंबल, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के कुछ जिलों के साथ सागर संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई।



छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 14 अगस्त 2026

CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम):छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के पास बना कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।



इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है।



इस दौरान ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। कहीं-कहीं बेहद तेज बारिश होने की भी संभावना है। बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा।



14 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

14 अगस्त को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बेहद तेज बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।



मौसम खराब होने के दौरान लोगों को खुले मैदान या पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।



16 से 19 अगस्त तक भी बारिश

16 अगस्त को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो जगहों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।



17 अगस्त को भी कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है।



इसके बाद 18 और 19 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, इन दोनों दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई खास चेतावनी जारी नहीं की है।



रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 14 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।



शहर का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।



मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।



इन इलाकों में ज्यादा बारिश के आसार

अगले 48 घंटे में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश ज्यादा हो सकती है। यहां कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में बेहद तेज बारिश भी हो सकती है।



यानी आने वाले कुछ दिन प्रदेश में बारिश के लिहाज से एक्टिव रहने वाले हैं।



राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 14 अगस्त 2026

Rajsthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में लगातार बारिश के बाद अब मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 अगस्त से जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के ज्यादातर इलाकों में बारिश कम हो सकती है।



हालांकि पूर्वी, उत्तरी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर पूरी तरह खत्म नहीं होगा। जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।



कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है।



15 अगस्त से और कम होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त से उत्तरी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां और कमजोर हो सकती हैं।



जयपुर, भरतपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, सीकर, अलवर और आसपास के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।



वहीं जोधपुर, फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, जालोर, पाली और पश्चिमी नागौर में मौसम ज्यादा सूखा रहने की संभावना है।



चंबल का जलस्तर बढ़ा

लगातार बारिश के कारण चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। नौनेरा बांध से करीब 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं बीसलपुर बांध का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है।



राजस्थान में अब तक सामान्य से करीब 10 फीसदी कम बारिश हुई है।



20-21 अगस्त के बाद फिर बढ़ सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 17-18 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके असर से 20-21 अगस्त के बाद राजस्थान में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने की संभावना है।



फिलहाल पश्चिमी राजस्थान में बारिश कमजोर होगी, जबकि पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में कुछ दिनों तक बारिश का असर बना रह सकता है।



ये खबरें भी पढ़िए...

अगस्त का मौसम: झमाझम बारिश या सिर्फ उमस का दौर? जानें पूरे महीने का वेदर रिपोर्ट



MP, CG और राजस्थान में बदलेंगे मौसम के मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश के आसार



मौसम लाइव अपडेट: केरल-कर्नाटक में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 11 मौतें; कई लापता



MP-CG और राजस्थान का मानसून अपडेट, जानें कहां होगी भारी बारिश और कहां रहेगा सूखा?



Tags:
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • राजस्थान का मौसम
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • MP Weather update
  • Weather update
  • CG Weather Update
  • Rajsthan weather update