MP, CG और राजस्थान में बदलेंगे मौसम के मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश के आसार
Weather Update: मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है। अगर आप अगले दो-तीन दिनों में कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो रुकिए! पहले अपने राज्य के मौसम (Weather) का हाल जान लीजिए।
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान, तीनों ही राज्यों में मानसून अपनी चाल बदल रहा है। कहीं झमाझम बारिश की तैयारी है, तो कहीं हवाएं तेज चलने वाली हैं। आइए जानते हैं आपके इलाके का पूरा हाल।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 04 अगस्त 2026
MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम):मध्यप्रदेश में अगले तीन दिन तक मानसून पूरी तरह एक्टिव रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी, तो कहीं गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और अच्छी बारिश होने की संभावना है। सबसे ज्यादा असर पूर्वी मध्यप्रदेश में देखने को मिल सकता है।
अगले 3 दिन इन जिलों में बारिश के आसार
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर
मुरैना, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, रीवा, सतना, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, मैहर और पांढुर्णा समेत कई जिलों में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है।
इन जिलों में ज्यादा बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, सीधी, सिंगरौली, रीवा और आसपास के पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं ग्वालियर, दतिया और निवाड़ी में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर ग्वालियर, दतिया और निवाड़ी के लोगों को भारी बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 04 अगस्त 2026
CG Weather Update: (छत्तीसगढ़ का मौसम):छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अगस्त से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। इसके साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
4 अगस्त का मौसम
आज प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी और 1-2 जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और बिजली गिरने के दौरान खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
5 अगस्त का मौसम
5 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।
6 अगस्त का मौसम
6 अगस्त को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून फिलहाल एक्टिव है, इसलिए अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर बना रहेगा।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
बीते 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं बलरामपुर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून सामान्य स्थिति में है और लगातार सक्रिय बना हुआ है।
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 04 अगस्त 2026
Rajsthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में मानसून का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के रूप में सक्रिय है।
वहीं मानसून ट्रफ बीकानेर, दिल्ली, लखनऊ और पटना होते हुए मणिपुर तक फैली हुई है। इसी वजह से अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का असर अलग-अलग देखने को मिलेगा।
धीरे-धीरे बारिश कम होने की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं दक्षिणी और पश्चिमी राजस्थान में धीरे-धीरे बारिश कम होने की संभावना है।
अगले कुछ दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश एक जैसी नहीं होगी। कहीं अच्छी बारिश होगी तो कहीं हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने के भी आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राजस्थान और आसपास के इलाकों में अलग-अलग मौसम प्रणालियां अभी भी सक्रिय हैं। यही वजह है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम लगातार बदलता रहेगा और कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।
ये खबरें भी पढ़िए।
अगस्त का मौसम: झमाझम बारिश या सिर्फ उमस का दौर? जानें पूरे महीने का वेदर रिपोर्ट
MP, CG और राजस्थान में बदलेंगे मौसम के मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम लाइव अपडेट: केरल-कर्नाटक में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 11 मौतें; कई लापता
MP-CG और राजस्थान का मानसून अपडेट, जानें कहां होगी भारी बारिश और कहां रहेगा सूखा?