सावधान! MP-CG में अगले 48 घंटे गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक

Amresh Kushwaha | Oct 08, 2026, 07:09 IST
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का मौसम अपडेट।
मध्य भारत के तीनों राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चक्रवाती सिस्टम से झमाझम बारिश के आसार हैं। दोनों प्रदेशों में 9 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ पानी गिर सकता है। वहीं राजस्थान में बारिश की जगह गुलाबी ठंड की दस्तक हो चुकी है। वहां पिलानी को छोड़कर ज्यादातर शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।
monsoon departed, weather pattern remains altered. rain, driven cyclonic system, continues eastern Madhya Pradesh. Showers accompanied thunderstorms expected Chhattisgarh. Meanwhile, weather Rajasthan remain completely clear next five days.

आने वाले दिनों में राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। किसान भाइयों को मौसम का हाल देखकर ही फसलों के फैसले लेने चाहिए।



मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 08 अक्टूबर 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम): मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में चक्रवात यानी साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के एक्टिव होने से मौसम बदल गया है। पिछले 24 घंटे में 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। गुरुवार को जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 12 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है।



इन 12 जिलों में आज बारिश के आसार

IMD यानी मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में आंधी के साथ बारिश हो सकती है।



9 अक्टूबर को भी इन जिलों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार 9 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश जारी रहेगी। पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल और अनूपपुर में बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद मौसम सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा।



10 अक्टूबर से पूरे MP में मौसम साफ

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक मौसम केंद्र के 7 दिवसीय पूर्वानुमान में 10 अक्टूबर के बाद बड़ा बदलाव दिख रहा है। 10 अक्टूबर से पूर्वी मध्यप्रदेश में भी मौसम ड्राय होना शुरू हो जाएगा। यानी 10 से 12 अक्टूबर के दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।



बारिश का असर खेती पर भी पड़ेगा

पूर्वी हिस्से में 9 अक्टूबर को होने वाली स्थानीय बारिश से मिट्टी की ऊपरी परत में नमी बढ़ सकती है। हालांकि इसे पूरे प्रदेश में एक जैसी नमी देने वाली बारिश नहीं माना जा सकता। किसानों को अपने इलाके की स्थिति के हिसाब से ही इसका फायदा मिलेगा।



बोवनी और सिंचाई का फैसला सोच-समझकर लें

खासकर पश्चिमी मध्यप्रदेश में मौसम लगातार शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में रबी की तैयारी करते समय किसानों के लिए खेत की मिट्टी में मौजूद नमी, सिंचाई की उपलब्धता, पिछले दिनों हुई वास्तविक बारिश और खेत की स्थिति ज्यादा मायने रखेगी। इसलिए सिर्फ यह देखकर कि मध्यप्रदेश में बारिश हो रही है, बोवनी या सिंचाई का फैसला लेना सही नहीं होगा।



3 अक्टूबर को विदा हो चुका है मानसून

मध्यप्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून 3 अक्टूबर को ही विदा हो चुका है। इसके बाद भी मौसम सिस्टम एक्टिव होने से बारिश का दौर फिर शुरू हो गया। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक पिछले 10 साल के आंकड़ों में अक्टूबर के दौरान बारिश, गर्मी और ठंड तीनों का ट्रेंड रहा है।



अक्टूबर में दिख रहा बारिश, गर्मी और ठंड का असर

इस बार भी अक्टूबर में मौसम का यही मिजाज देखने को मिल रहा है। महीने की शुरुआत में मौसम साफ हुआ और तेज धूप खिली। वहीं रात में ठंडक महसूस हो रही है। दूसरी ओर कई जिलों में बारिश भी हो रही है। इस बार मध्यप्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून करीब 100 दिन तक एक्टिव रहा।



छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 08 अक्टूबर 2026

CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम): छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी के बीच मौसम एक बार फिर बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने 7 अक्टूबर को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी है।



पिछले 24 घंटे में कई जगह बारिश हुई

पिछले 24 घंटे में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं पेंड्रारोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर में 10.4 मिमी और 6.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।



7 और 8 अक्टूबर को बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 7 और 8 अक्टूबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इन दोनों दिनों में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके बाद 9 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इस दिन कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।



10 अक्टूबर से मौसम फिर रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार 10 से 13 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। यानी 7 से 9 अक्टूबर तक बारिश की थोड़ी गतिविधि के बाद मौसम फिर साफ हो सकता है।



चक्रवाती सिस्टम से बदल रहा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा अलग-अलग स्तरों पर बनी द्रोणिकाएं भी छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही हैं। इन्हीं मौसमी सिस्टम के असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।



राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 08 अक्टूबर 2026

Rajasthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में बुधवार को तापमान में गिरावट हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पिलानी, जैसलमेर, चूरू और श्रीगंगानगर समेत कई शहरों में पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। राज्य के सभी शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।



रात में भी बढ़ी ठंडक, कई शहरों में गुलाबी सर्दी

रात के तापमान में भी गिरावट आई है। उदयपुर, भीलवाड़ा, सिरोही और नागौर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। इन इलाकों में रात के समय गुलाबी सर्दी महसूस हुई। बुधवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा। वहीं जयपुर इससे थोड़ा ज्यादा गर्म रहा। यहां पारा 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।



11 अक्टूबर से फिर बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 11 अक्टूबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिल सकता है। इसके चलते बीकानेर और जयपुर संभाग के कुछ जिलों में मौसम बदल सकता है। कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है।



बीकानेर-जयपुर संभाग के 7 जिलों में असर

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर 11 और 12 अक्टूबर को बीकानेर और जयपुर संभाग के 6 से 7 जिलों में देखने को मिल सकता है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं और अलवर में हल्के बादल छाने की संभावना है।



पिलानी में दिन सबसे गर्म, पारा 39.3 डिग्री

बुधवार को पूरे राजस्थान में मौसम ड्राई रहा। दिन में धूप निकली और हल्की हवा चली। सबसे ज्यादा गर्मी पिलानी में रही। यहां अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू में 38.7 डिग्री, फलोदी और टोंक में 38.6 डिग्री रहा। बाड़मेर में 38.1 डिग्री और जोधपुर में 37.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।



बीकानेर में 37.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 37.6 डिग्री और अलवर में 37.2 डिग्री तापमान रहा। भीलवाड़ा और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।



माउंट आबू में रात सबसे ठंडी, पारा 14 डिग्री

रात के तापमान की बात करें तो माउंट आबू सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भीलवाड़ा में रात का पारा 19.8 डिग्री, उदयपुर में 18.2 डिग्री और नागौर में 19.5 डिग्री रहा।



सिरोही में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री, फतेहपुर में 19.4 डिग्री और पाली में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फलोदी को छोड़कर बाकी सभी शहरों में रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।



जयपुर में दिन गर्म, शाम को राहत

जयपुर में बुधवार को दिन का तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह जैसलमेर के तापमान से थोड़ा ज्यादा था। दिनभर धूप रही और दोपहर में शहर में गर्मी महसूस हुई। शाम होते ही तापमान गिरा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। जयपुर में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Tags:
  • imd
  • मौसम रिपोर्ट
  • MP Weather update
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • Weather update
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • CG Weather update
  • Rajasthan weather update
  • राजस्थान का मौसम
  • भारी बारिश का अलर्ट