परिवहन चेक पॉइंट की एसओपी जारी, अभी नकद ही वसूला जाएगा चालान

Ravi Singh | Jul 13, 2024, 18:26 IST
mp check point
1 जुलाई से परिवहन चेक पोस्ट बंद होने के 11 दिन बाद परिवहन विभाग ने 45 चेक पॉइंट्स के लिए एसओपी जारी कर दी। इन स्थानों पर अभी चालान की वसूली पहले की तरह नकद में ही होगी।

1 जुलाई से परिवहन चेक पोस्ट बंद होने के 11 दिन बाद परिवहन विभाग ने 45 चेक पॉइंट्स के लिए एसओपी जारी कर दी। इन स्थानों पर अभी चालान की वसूली पहले की तरह नकद ही होगी। रोड सेफ्टी एंड इंफोर्समेंट चेकिंग पाइंट पूर्व में संचालित बार्डर चेकपोस्ट वाले मार्गों पर ही संचालित होंगे। इस संबंध में परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता के द्वारा आदेश जारी कर दिए है।



कितने चेकपोस्ट बनाए गए

मध्यप्रदेश में अंतर्राज्यीय सीमाओं पर साल 1985 से साल 2010 तक कुल 40 स्थाई एवं 07 अस्थाई चेकपोस्ट बनाए गए थे। जिनमें से वर्तमान में 19 इंटीग्रेटेड कंप्यूटराइज्ड चेकपोस्ट एवं 21 मानवीय रूप से संचालित कुल 40 परिवहन चेकपोस्ट चलाए जा रहे हैं।



ये खबर भी पढ़ें...



गर्भवती हुई, कम उम्र होने से शादी नहीं कर पाए तो लिव इन रिलेशनशिप



चेकपोस्ट का संचालन बंद

परिवहन चेकपोस्टों पर हो रही अव्यवस्थाओं को दूर करने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने तथा सुशासन के उद्देश्य से प्रदेश में शासन के आदेश क्रमांक 925/1429257/2023/आठ, 30 जून 2024 द्वारा 01 जुलाई 2024 से प्रदेश के समस्त परिवहन चेकपोस्टों का संचालन बंद किया गया है।



ु


45 चेकिंग पॉइंट होंगे संचालित

प्रदेश में अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट के स्थान पर 45 रोड सेफ़्टी एंड इंफोर्समेंट चेकिंग पॉइंट संचालित होंगे। प्रदेश में प्रस्तावित 45 रोड सेफ़्टी एंड इंफोर्समेंट चेकिंग पॉइंट पूर्व में संचालित बॉर्डर चेकपोस्ट वाले मार्गों पर ही संचालित किए जाएंगे, क्योंकि अन्य राज्यों के वाहन प्रदेश में उन मार्गो से ही बहुतायत में गुजरते हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • मध्य प्रदेश चेक पोस्ट व्यवस्था
  • ऑनलाइन चेक पोस्ट
  • चेक पोस्ट पर अवैध वसूली
  • चेक पोस्ट खत्म