New Chief Secretary : अनुराग जैन बने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव, सीएम मोहन यादव की हैं पसंद
Pratibha ranaa | Sept 30, 2024, 14:03 IST
DCD
अनुराग जैन को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है, जो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहली पसंद हैं। दिल्ली ने लंबे सस्पेंस के बाद उनका नाम फाइनल किया।
लंबे इंतजार और भारी सस्पेंस के बाद आखिरकार अनुराग जैन को मध्य प्रदेश का प्रशासनिक मुखिया यानी चीफ सेक्रेटरी (CS) घोषित कर दिया गया। इस पद के लिए तीन नामों की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। आखिरकार दिल्ली ने अनुराग जैन का नाम फाइनल कर दिया। इसके आदेश थोड़ी देर में आदेश होंगे।
दिल्ली से संबंधों का फायदा मिला
1989 बैच के अनुराग जैन अभी दिल्ली में ही प्रतिनियुक्ति पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव हैं। अनुराग जैन का नाम सीएस की दौड़ में पिछली बार भी था। उनको दिल्ली से अपने संबंधों का फायदा मिला है। साथ ही दिल्ली से सीएस दिए जाने के हालिया ट्रेंड का फायदा भी उनको मिला है।
अनुराग जैन का करियर...
- सहायक कलेक्टर, सागर: 6-6-1990 से 26-8-1991
- एसडीओ, खुरई: 27-8-1991 से 14-10-1992
- एसडीओ, जावरा: 28-10-1992 से 14-7-1993
- अतिरिक्त कलेक्टर, कांकेर: 19-7-1993 से 1-9-1994
- परियोजना अधिकारी, डीआरडीए, छिंदवाड़ा: 7-9-1994 से 7-1995
- परियोजना अधिकारी, डीआरडीए, भोपाल: 7-1995 से 6-1996
- परियोजना अधिकारी, डीआरडीए, दुर्ग: 6-1996 से 7-1997
- कलेक्टर, मंडला: 14-7-1997 से 6-1999
- कलेक्टर, मंदसौर: 22-6-1999 से 10-7-2001
- कलेक्टर, भोपाल: 16-7-2001 से 01-2004
- आयुक्त-सह-निदेशक, म.प्र. पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, जबलपुर: 20-1-2004 से 08-2004
- विदेश प्रशिक्षण पर: 23-8-2004 से 6-2005
- आयुक्त-सह-निदेशक, आईईसी ब्यूरो: 5-7-2005 से 12-9-2005
- आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं: 23-9-2005 से 12-2005
- मुख्यमंत्री के सचिव: 6-12-2005
- सचिव, म.प्र. सरकार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग: 11-6-2007 से 27-6-2011
- संयुक्त सचिव, वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, नई दिल्ली: 29-6-2011 से 05-01-2015
- संयुक्त सचिव, प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली: 01-01-2015 से
- प्रमुख सचिव, म.प्र. सरकार, वित्त विभाग: 28-07-2018 से
- विशेष अधिकारी, विशेष आयुक्त (समन्वय), म.प्र. भवन, नई दिल्ली: 28-07-2018 से
अनुराग जैन के बारे में ये भी जानिए...
- जन्मतिथि: 11 अगस्त 1965
- मुलनिवासी/अधिवास: ग्वालियर, मध्य प्रदेश
शैक्षणिक योग्यता
- बी.टेक. (ऑनर्स) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- लोक प्रशासन में एम.ए., मैक्सवेल स्कूल, सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय, यूएसए
कार्य अनुभव
- अपॉइंटमेंट की तारीख: 21 अगस्त 1989
- पुष्टिकरण की तारीख: 21 अगस्त 1991
- वरिष्ठ वेतनमान: जुलाई 1993
- चयन ग्रेड: 1 जनवरी 2002
- सुपरटाइम स्केल: 1 जनवरी 2005
- पी.एस. श्रेणी: 1 फरवरी 2013
- सी.एस. श्रेणी: ...
ट्रेनिंग
भारत में...
- आईआरएमए, आनंद - ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण (1995)
- एटीआई, नैनीताल - तीन सप्ताह का प्रशिक्षण (1996)
- मध्य स्तर (10-16 वर्ष की सेवा) - एलबीएसएनएए, मसूरी (2004-05)
- रणनीतियों और सार्वजनिक-निजी भागीदारी पर बातचीत - आईआईएम, बैंगलोर (2006-07)
- नेतृत्व और रणनीतिक सोच - कैम्ब्रिज (4-11 नवंबर 2012)
- अंतरराष्ट्रीय नेताओं का कार्यक्रम - लंदन (13-22 सितंबर 2015)
- शासन में उत्कृष्टता को बढ़ावा - एसपीआईपीए, अहमदाबाद (4-5 दिसंबर 2007)
विदेश में...
दीर्घकालिक प्रशिक्षण, यूएसए - सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय में लोक प्रशासन में एम.ए. (23 अगस्त 2004 से 22 अगस्त 2005 तक)
खबर अपडेट हो रही है