पीथमपुर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, इससे पहले लेंगे कैबिनेट बैठक
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 08 जुलाई को बहुत से व्यस्त कार्यक्रम में रहेंगे। सीएम मोहन यादव का दौरा सुबह सवा दस बजे ब्रीफिंग से शुरू होगा।
यह ब्रीफिंग एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ होगी। इसके बाद सीएम साढ़े दस बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। वहां उन्हें कैबिनेट ब्रीफिंग दी जाएगी।
इसके ठीक ग्यारह बजे कैबिनेट बैठक (मोहन कैबिनेट) शुरू होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय में एक मुलाकात कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
दोपहर बाद इंदौर के लिए रवाना होंगे
दोपहर सवा दो बजे मुख्यमंत्री स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। वहां से इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। यह सफर लगभग पच्चीस मिनट का होगा। वहीं इंदौर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री पीथमपुर के लिए रवाना होंगे।
पीथमपुर में होंगे दो बड़े कार्यक्रम
साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पहुंचेंगे। यह कंपनी पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर तीन में स्थित है। यहां वे कंपनी की मौजूदा इकाई के विस्तार का लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री साढ़े चार बजे किसान इरिगेशन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पहुंचेंगे। यह कंपनी भी पीथमपुर के सेक्टर तीन में सागौर रोड पर स्थित है। यहां एक नई फैक्ट्री के शुभारंभ का कार्यक्रम आयोजित होगा।
दोनों कार्यक्रम धार जिले के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। इनसे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र में नई इकाइयों का शुभारंभ निवेश के लिहाज से भी अहम है।
शाम तक भोपाल लौट आएंगे मुख्यमंत्री
दोनों कार्यक्रम पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री शाम पांच बजे पीथमपुर से इंदौर एयरपोर्ट लौटेंगे। इसके बाद सीएम मोहन यादव इंदौर से सवा पांच बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम सवा छह बजे तक मुख्यमंत्री अपने भोपाल निवास पहुंच जाएंगे।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी पुलिस की सुस्ती पर सीएम मोहन सख्त, 11 हजार से ज्यादा लोगों ने की शिकायत
नर्मदा परियोजना: MP समेत 4राज्यों के बीच लंबित मुद्दों पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
केन-बेतवा प्रोजेक्ट: विस्थापित बोले- प्रशासन ने रोका राशन, पानी और बिजली
भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, सीएम से कहा-रायपुर को नया कलेक्टर चाहिए