सीएम मोहन यादव ने पिता से मांगे 500 रुपए, उन्होंने थमा दी नोटों की गड्डी

Ravi Singh | Jun 16, 2024, 15:13 IST
Dr Mohan Yadav
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को फादर्स डे पर पिता पूनमचंद यादव से मुलाकात की। सीएम ने पैसे मांगे तो उन्होंने 500 रुपए के नोटों की गड्‌डी निकालकर थमा दी। सीएम ने एक नोट रखा और बाकी लौटा दिए।

MP CM Celebrate Fathers day : सीएम डॉ. मोहन यादव ( CM Dr. Mohan Yadav ) ने रविवार को फादर्स डे पर पिता पूनमचंद यादव से मुलाकात की। सीएम ने पैसे मांगे तो उन्होंने 500 रुपए के नोटों की गड्‌डी निकालकर थमा दी। सीएम ने एक नोट रखा और बाकी लौटा दिए। इसी दौरान पिता ने सीएम बेटे को ट्रैक्टर सुधरवाने का बिल थमा दिया।



पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया


सीएम ने उनसे पूछा- बैंक में कितने पैसे हैं, इस बात पर दोनों हंस दिए। मुख्यमंत्री ने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उनसे कहा कि ट्रैक्टर सुधारने में जो खर्च हुआ है, वे दे देंगे। उन्हें पिता ने बताया कि 4 लाख 86 हजार रुपए गिर गए थे, वापस भी मिल गए।



पिता और बेटे के भावकु क्षणों ने सभी के होठों पर मुस्कान आ गई


पिता मूलचंद द्वारा दिए 500 रुपए की नोटों की गड्डी से एक नोट लेकर जब सीएम मोहन वापस कर दिए, तो इस मौके पर पिता ने मुख्यमंत्री को ट्रैक्टर सुधरवाने का बिल थमा दिया। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने पिता मूलचंद यादव को फादर्स डे की बधाई भी दी।



सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है पिता-पुत्र के संवाद का वीडियो


सीएम यादव और पिता मूलचंद के बीच हो रहे संवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सीएम यादव ने फादर्स डे की बधाई देते हुए कहा कि कुटुंब और परिवार परंपरा दुनिया के लिए अद्वितीय है। यह भारत की देन है, हमारे ऋषि मुनियों ने रिसर्च कर विद्या के बलबूते पर अपनी संस्कृति को बढ़ाया है।





thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • CM Dr. Mohan Yadav
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • फादर्स डे
  • MP CM Celebrate Fathers day
  • फादर्स डे पर पिता पूनमचंद यादव से मुलाकात