सिंहस्थ की तैयारियों की समीक्षा करेंगे सीएम मोहन, विधानसभा की नई समितियों की बैठक में होंगे शामिल
सीएम मोहन यादव का दौरा:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (7 अप्रैल) कई बड़ी बैठकों की अध्यक्षता करने वाले हैं। वे भोपाल के मंत्रालय में सुबह 11 बजे कैबिनेट की मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में प्रदेश के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्ताव रखे जाएंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)आज सुबह 10:45 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। वे आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक करने वाले हैं।मोहन कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला हो सकता है। सरकार चने और मसूर की एमएसपी (MSP) पर फैसला ले सकती है।
साथ ही गेहूं की खरीदी को लेकर भी डिटेल चर्चा हो सकती है। साथ ही इस बैठक में मंदसौर की कातना सिंचाई परियोजना को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इस प्रोजेक्ट से हजारों किसानों के खेतों तक पानी पहुंचने का रास्ता खुलेगा।
इसके अलावा, राज्य सरकार एक नया फायनेंस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोलने की तैयारी में है। यहां सरकारी कर्मचारियों को फाइनेंसियल मैनेजमेंट की बारीकियां सिखाई और समझाई जाएंगी।
सिंहस्थ 2028 की समीक्षा
कैबिनेट के तुरंत बाद दोपहर 12:30 बजे सीएम मोहन यादव सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उज्जैन में होने वाले इस महाकुंभ के लिए बजट और इंफ्रास्ट्रक्चर का भी रिव्यु करेंगे।
इसके बाद दोपहर 3 बजे सीएम विधानसभा पहुंचेंगे। वे विधानसभा की नवगठित समितियों की बैठक में शामिल होंगे। शाम 5 बजे सीएम नए इनफार्मेशन कमिश्नर्स के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे।
एमपी विधानसभा की नई समितियों का आगाज
आज विधानसभा के मानसरोवर सभागार में खास बैठक होगी। विधानसभा की नवगठित 19 समितियों की ये पहली संयुक्त मीटिंग होने वाली है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर इस जरूरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं बैठक में सीएम मोहन यादव, एमपी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। 2026-27 के लिए 4 वित्तीय समेत कुल 19 समितियों का गठन हुआ था।इन समितियों के माध्यम से प्रदेश के विकास कार्यों की निगरानी की जाएगी। आज से ये समितियां औपचारिक रूप से कामकाज शुरू कर देंगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश का अलर्ट
News Strike: सिंधिया की घट रही धमक? सीएम के साथ मंच पर क्यों नजर नहीं आते सिंधिया?
MP Cyber Fraud Report 2025: एमपी में 6 अरब से ज्यादा की ठगी, इंदौर भोपाल टॉप पर, देखें रिपोर्ट
एमपी वित्त विभाग का चौंकाने वाला खुलासा: महिला सशक्तीकरण का पैसा सड़क और जल योजनाओं में!