आज ग्वालियर, मुरैना और लखनऊ दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, जन आक्रोश महिला पदयात्रा में होंगे शामिल
News In Short
- मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे उज्जैन से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
- भोपाल के एमवीएम ग्राउंड में सुबह स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दोपहर में ग्वालियर और मुरैना में पार्टी कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे।
- शाम को लखनऊ में अहम बैठक के बाद रीवा के लिए निकलेंगे।
- भोपाल में 25 हजार महिलाएं नारी शक्ति पदयात्रा में शामिल होंगी।
News In Detail
सीएम मोहन यादव का दौरा:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 20 अप्रैल को ग्वालियर, मुरैना और लखनऊ में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे पार्टी की बैठकों और स्थानीय आयोजनों में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री रात को रीवा जिले में रुकेंगे। आइए सीएम मोहन के आज के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानते हैं।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव आज सुबह 9:30 बजे उज्जैन से भोपाल आएंगे। सुबह 11:00 बजे भोपाल के एमवीएम ग्राउंड में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे हवाई यात्रा से भोपाल से ग्वालियर के लिए निकलेंगे।
वहीं 3:10 बजे मुरैना पहुंचकर वहां के कार्यक्रम में भाग लेंगे। 4:40 बजे ग्वालियर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे जहां शाम को एक अहम बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे लखनऊ से रीवा के लिए निकलेंगे। सीएम आज रात रीवा में ही रुकेंगे।
जन आक्रोश महिला पदयात्रा
भोपाल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन प्रस्ताव को संसद में पारित न किए जाने का विरोध हो रहा है।इसके लिए जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली जा रही है। यह पदयात्रा महिला सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा के संकल्प के साथ होगी।
इस पदयात्रा में लगभग 25 हजार महिला कार्यकर्ता और लोग शामिल होंगे। यह यात्रा एमवीएम कॉलेज ग्राउंड (पुरानी विधानसभा) से शुरू होकर रोशनपुरा चौराहे तक जाएगी। जहां नारी शक्ति की गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई देगी।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, महिला मंत्री और कई अन्य दिग्गज नेता भी शामिल होंगे।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी सरकार लाएगी विधानसभा का स्पेशल सत्र, कांग्रेस को करेगी बेनकाब!
सिंगरौली बैंक लूट के बाद एक्शन में एमपी पुलिस, होटलों और किराएदारों की कर रही चैकिंग
ग्वालियर में सिस्टम की आंखों पर बंधी पट्टी, कागजों पर बाल विवाह बंद, 354 नाबालिग बनीं मां
ब्राह्मण सम्मेलन में विधायक गोपाल भार्गव बोले जाति के आगे पार्टी कुछ नहीं, यही असली राजनीति