हरियाणा में CM मोहन यादव ने भरी हुंकार, बोले- कांग्रेस के नादान हैं राहुल गांधी, देश का अपमान करते हैं ये लोग

Vikram Jain | Sept 26, 2024, 16:36 IST
MP CM Mohan Yadav Haryana Assembly Election Campaign
हरियाणा के सियासी रण को जीतने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के लिए मध्‍य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने मोर्चा संभाला है। सीएम मोहन ने चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

BHOPAL. हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने मोर्चा संभाल लिया है। गुरुवार को सीएम मोहन यादव ने हरियाणा के चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी सुनील सांगवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम मोहन ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियों गिनाई। साथ ही कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।



कांग्रेस के नादान हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के नादान हैं, वे न तो देश का सम्मान रखते हैं और न ही विदेश में भारत का सम्मान रखते हैं। दुर्भाग्य से कहना पड़ रहा है कि राहुल गांधी को न यहां समझ है और ना वहां समझ है। वह जो भी करते हैं, गलत ही करते हैं।



राहुल गांधी को लेकर सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि उन्हें अगर सियासत करना है, तो भारत में करो, लेकिन ऐसी बात मत करो, जिससे देश का अपमान हो। यह वही लोग हैं, जिनके लिए पाकिस्तान से आवाज आती है। कांग्रेस और उनके साथी कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का विरोध कर रहे हैं। और पाकिस्तान उसका समर्थन करता है। सीएम मोहन ने कहा कि भारत में राजनीति करना है, तो भारत के लोगों का समर्थन लो… अगर तुम पाकिस्तान का समर्थन लोगे, तो वहीं राजनीति करो। भारत में क्यों कर रहे हो।



देश को अपमानित करते हैं ये लोग

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि घर के बच्चे सीमा पर खड़े होकर पाकिस्तान से जान की बाजी लगाकर लड़ते हैं। ये लोग वोट की खातिर हमारे खून का अपमान करते हैं। देश का अपमान करते हैं। पूरा देश ऐसी भावनाओं का विरोध करता है। जो भारत के खिलाफ जाएगा, जनता उसे सबक सिखाएगी। जो देश की जनता के साथ सेना, जवान, किसान, गरीब, मजदूर, युवा सभी का सम्मान करेगा आप लोग उसके पक्ष में वोट देना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से बीजेपी को वोट देने और भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।



पहले विदेशी मेहमानों को दिखाते थे ताजमहल

इस दौरान सीएम मोहन ने धर्मिक मुद्दों को विपक्ष पर हमला बोला। सीएम मोहन ने कहा कि एक समय वह था जब अमेरिका, इंग्लैंड से आने वाले मेहमानों को ताजमहल दिखाया जाता था। लेकिन आज भारत आने वाले विदेशी मेहमानों को मंदिर दिखाया जाता है। साथ ही उपहार में पवित्र गीता भेंट करते हैं। आज हम धर्म की बात करते हैं, तो विरोध करने वालों की छाती पर सांप लोटते हैं। उन्हें भगवान का नाम लेने में शर्म आती है। 500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान राम का मंदिर का निर्माण हुआ है, अब भगवान कृष्ण भी यमुना किनारे बुला रहे हैं। कांग्रेस नेताओं को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया था। देश-दुनिया से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लेकिन, कांग्रेस वाले नहीं आए।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • राहुल गांधी
  • MP CM Mohan Yadav
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव
  • Haryana Vidhan Sabha Election 2024
  • Haryana Assembly Election Campaign
  • नादान हैं राहुल गांधी
  • चरखी दादरी विधानसभा सीट
  • बीजेपी प्रत्याशी सुनील सांगवान
  • Charkhi Dadri assembly seat
  • सीएम मोहन यादव हरियाणा चुनाव
  • सीएम मोहन हरियाणा दौरा