MP में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत, 3 हजार 90 करोड़ की लागत से 990 कार्य होंगे
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव रायसेन जिले के झिरी बहेड़ गांव स्थित बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, विधायक सुरेन्द्र पटवा मौजूद रहे।
3090 करोड़ रुपए से जल संरक्षण के 990 काम होंगे
सीएम यादव ने कहा कि जिस तरह से मानव शरीर में धमनियों के माध्यम से रक्त का संचार होता है, उसी तरह नदियां पृथ्वी पर जीवन का संचार करती हैं। सीएम ने अभियान की शुरुआत में बेतवा नदी के उद्गम स्थल की पूजा-अर्चना की और बरगद का पौधा लगाया। ये अभियान 16 जून को गंगा दशहरे के अवसर पर उज्जैन में खत्म होगा। कार्यक्रम में 108 पौधे रोप गए।
हर जिले और पंचायत स्तर पर भी होगा काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के अंतर्गत 3090 करोड़ रुपए से जल संरक्षण के 990 काम प्रदेश में शुरू हो रहे हैं। हर जिले, विकासखंड और पंचायत स्तर पर जल संरचनाओं की मरम्मत, पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के लिए जनभागीदारी से गतिविधियां होंगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Jal Ganga Conservation Campaign | CM Mohan Yadav | Jal Ganga Augmentation |