आज लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, इंदौर-भोपाल दौरे पर रहेंगे जीतू पटवारी
सीएम मोहन यादव का दौरा
आज शुक्रवार 26 जून मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे की शुरुआत 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। सीएम एडीजी इंटेलीजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग लेंगे। यह बैठक समत्व भवन पर होगी।
दोपहर में रवींद्र भवन जाएंगे
वहीं दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव रवींद्र भवन भोपाल पहुंचेंगे। यहां सीएम आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में शामिल होंगे।
लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन क्या है?
लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन (या सम्मान समारोह) एक ऐसा कार्यक्रम है, जो आपातकाल (25 जून 1975) के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले और जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों) को सम्मानित करने और उनके योगदान को याद करने के लिए आयोजित किया जाता है। सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
शाम को खिलाड़ियों को देंगे सम्मान
वहीं समत्व भवन में शाम 4 बजकर 30 मिनट पर एक सम्मान समारोह होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वयं इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
अभिनंदन और स्थानीय कार्यक्रम भी होंगे
समत्व भवन में ही शाम 5 बजे अभिनंदन कार्यक्रम होगा सीएम इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6 बजे सीएम मोहन यादव कार से मानस भवन, भोपाल पहुंचेंगे। यहां एक स्थानीय कार्यक्रम है। इसके बाद शाम 7 बजकर 35 मिनट पर सीएम अपने निवास लौटेंगे।
भोपाल इंदौर दौरे पर जीतू पटवारी
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 26 जून को इंदौर और भोपाल दौरे पर रहेंगे। जीतू पटवारी सुबह 11:00 बजे इंदौर के चोरल में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
इसके बाद जीतू पटवारी दोपहर 12:00 बजे चोरल से (वाया देवास और सीहोर) भोपाल के लिए रवाना होंगे और दोपहर 03:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल पहुंचेंगे।
वहीं शाम 05:00 बजे जीतू पटवारी पीसीसी भोपाल में रीवा और उज्जैन संभाग के विधानसभा प्रभारियों की आयोजित वर्कशॉप में शामिल होंगे। इसके बाद उनका रात्रि विश्राम भोपाल में ही रहेगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
सीएम मोहन यादव की घोषणा: MP में युवाओं को शेफ और गाइड की ट्रेनिंग देगी सरकार
जबलपुर एयरपोर्ट का नाम होगा रानी दुर्गावती, CM मोहन यादव का ऐलान
इंदौर के चर्चित कालरा विवाद में जीतू यादव को क्लीन चिट, बीजेपी में वापसी की उम्मीद
जीतू पटवारी बोले कोई नाचन, याचन आए थे, वेयरहाउस कॉर्पोरेशन चेयरमैन नगाइच बोले पप्पू जैसी हरकतें