क्या है एमपी सरकार का सेफ क्लिक 2.0 अभियान, जिससे साइबर फ्रॉड पर लगेगी लगाम

Aman Vaishnav | Jun 24, 2026, 10:15 IST
सेफ क्लिक 2.0 अभियान
एमपी में साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक अभियान की शुरुआत हो रही है। इस अभियान का नाम सेफ क्लिक 2.0 है। इससे लोग साइबर अपराधों से सुरक्षित रह सकेंगे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • मध्य प्रदेश में साइबर अपराधों को रोकने के लिए नया अभियान शुरू हो रहा है।
  • बुधवार, 23 जून को रविंद्र भवन भोपाल में इसका शुभारंभ होगा।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इस अभियान को हरी झंडी दिखाएंगे।
  • अभियान का नाम सेफ क्लिक 2.0 है। इसका मकसद लोगों को साइबर ठगी से बचाना है।

आजकल हम अक्सर डिजिटल अरेस्ट जैसी ठगी की खबरें सुनते हैं। कोई फोन करता है और खुद को पुलिस या अधिकारी बताता है। फिर डराकर पैसे मांगता है। ऐसे मामले हर रोज सामने आ रहे हैं। इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने यह अभियान शुरू किया है।



मध्य प्रदेश सरकार सेफ क्लिक 2.0 नाम से राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान शुरू कर रही है। इसका शुभारंभ 24 जून को भोपाल के रविंद्र भवन से होगा। सीएम मोहन यादव खुद इस अभियान का शुभारंब करेंगे।



अभियान का मकसद क्या है

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को जागरूक करना है। इसमें विद्यार्थी, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। आज के समय में साइबर ठगी के तरीके बदल रहे हैं। ठग नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।



सरकार चाहती है कि लोग सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं। इसके लिए उन्हें सही जानकारी देना जरूरी है। यही वजह है कि यह अभियान शुरू किया जा रहा है। आने वाले समय में यह अभियान और बड़ा होगा।



बच्चों की सुरक्षा के लिए एमओयू

बता दें कि कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया जाएगा। यह एमओयू इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन संस्था के साथ होगा।



इसका मकसद साइबर सुरक्षा और बाल संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है। आज बच्चे भी इंटरनेट का खूब इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा बहुत जरूरी हो गई है।



यह साझेदारी आगे चलकर बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने में मदद करेगी। स्कूलों और संस्थानों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। इससे बच्चों में डिजिटल सुरक्षा की समझ बढ़ेगी।



बुकलेट और वीडियो का विमोचन

कार्यक्रम में एक खास साइबर जागरूकता बुकलेट जारी की जाएगी। यह बुकलेट खासतौर पर स्कूली बच्चों के लिए तैयार की गई है। इसमें डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी आसान जानकारी दी गई है। बच्चे इसे पढ़कर साइबर खतरों को समझ सकेंगे।



साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी

बता दें कि कार्यक्रम के दौरान एक साइबर जागरूकता रथ को भी रवाना किया जाएया। मुख्यमंत्री खुद इस रथ को हरी झंडी दिखाएंगे। यह रथ पूरे मध्य प्रदेश में घूमेगा। हर जिले में जाकर यह लोगों को जागरूक करेगा।



रथ के माध्यम से गांव-गांव तक संदेश पहुंचाया जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि साइबर ठगी से कैसे बचें। सतर्क रहने के तरीके भी समझाए जाएंगे। यह पहल खासकर ग्रामीण इलाकों के लिए फायदेमंद होगी।



FAQ

  1. सेफ क्लिक 2.0 अभियान क्या है?
    यह मध्य प्रदेश सरकार का साइबर जागरूकता अभियान है। इसका मकसद लोगों को साइबर ठगी से बचाना है। यह भोपाल से शुरू हुआ है।
  2. मध्यप्रदेश में साइबर जागरूकता रथ क्या काम करेगा?
    यह रथ पूरे मध्य प्रदेश में घूमेगा। हर जिले में जाकर लोगों को जागरूक करेगा। यह सुरक्षित डिजिटल व्यवहार का संदेश देगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

सीएम हाउस में तैनात पुलिसकर्मी से साइबर ठगी, एक सैकेंड में साफ 1.80 लाख



साइबर ठग के जाल में फंसा हेड कांस्टेबल, सस्ते फर्नीचर का लालच देकर बनाया शिकार



केवाईसी अपडेट और दोस्ती का झांसा देकर युवतियों और बुजुर्गों को शिकार बना रहे साइबर ठग



भोपाल में साइबर फ्रॉड का आतंक, कुछ दिनों में ही करोड़ों की ठगी, तीन दिन में 45 एफआईआर



Tags:
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • साइबर सुरक्षा
  • साइबर अपराध
  • साइबर ठगी
  • डिजिटल अरेस्ट