आज इंदौर दौैरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, 14डी सिनेमा थिएटर का करेंगे लोकार्पण

Aman Vaishnav | Aug 16, 2026, 07:30 IST
mp-cm-mohan-yadav-schedule-bhopal-indore
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 16 अगस्त को भोपाल और इंदौर में होने वाले कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही सीएम आज इंदौर में 14D सिनेमा थिएटर का लोकार्पण करेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अगस्त, रविवार को इंदौर के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले वे भोपाल में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वे सेलिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में पुरस्कार बांटेंगे।



आइए सीएम मोहन यादव का दौरा विस्तार से समझते हैं...



अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

सीएम मोहन यादव आज सुबह 10 बजे एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग करेंगे। इसके बाद वे भोपाल के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचेंगे।



सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम शौर्य स्मारक के पास होगा। इसके बाद सीएम बोट क्लब स्थित वाटर स्पोर्ट्स अकादमी पहुंचेंगे।



वहां सीएम तीसरी राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल रैंकिंग सेलिंग चैंपियनशिप 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस मौके पर वे विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देंगे।



12 बजे से युवा संवाद कार्यक्रम

समापन समारोह के बाद मुख्यमंत्री मानसरोवर डेंटल कॉलेज, कोलार रोड पहुंचेंगे। वहां दोपहर 12 बजे से पूज्य संत श्री दादागुरू महाराज जी के सानिध्य में युवा संवाद कार्यक्रम होगा। इस आयोजन में युवाओं से संवाद के बाद सीएम कुछ देर के लिए अपने निवास लौटेंगे।



दोपहर डेढ़ बजे मुख्यमंत्री स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। वहां से वे इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। यह उड़ान करीब पौने दो बजे शुरू होकर सवा दो बजे तक इंदौर पहुंचेगी। इंदौर एयरपोर्ट से सीएम सीधे कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय पहुंचेंगे।



14डी सिनेमा थिएटर और वर्चुअल जंगल सफारी

चिड़ियाघर में मुख्यमंत्री एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे 14डी सिनेमा थिएटर का लोकार्पण करेंगे। बता दें कि इस 14 डी सिनेमा थीएटर में वर्चुअल जंगल सफारी का मजा ले सकते हैं। यह सुविधा इंदौर आने वाले पर्यटकों और बच्चों के लिए एक नया आकर्षण बनेगी।



भारत का पहला वर्चुअल जू 14-D थिएटर

बता दें कि इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में अब वन्यजीव देखने के साथ जंगल के बीच होने जैसा रोमांच भी महसूस किया जा सकेगा।



जू में करीब 4 से 4.5 करोड़ रुपए की लागत से 14-D वर्चुअल जंगल सफारी और थिएटर तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इसका शुभारंभ करेंगे। आम लोगों के लिए यह सुविधा 16 अगस्त से शुरू होगी।



इस वर्चुअल सफारी में 14 तरह के इफेक्ट्स होंगे। स्क्रीन पर बारिश दिखेगी तो पानी की बूंदें भी महसूस होंगी। चेहरे पर हवा चलेगी, कोहरा और बुलबुले दिखाई देंगे। इसके अलावा सीटें भी दृश्य के हिसाब से हिलेंगी और कंपन महसूस होगा।



यानी स्क्रीन पर जो कुछ दिखेगा, उसका असर दर्शकों को अपने आसपास भी महसूस होगा। इससे उन्हें ऐसा लगेगा जैसे वे खुद जंगल के बीच मौजूद हैं। थिएटर में लगी वाटरप्रूफ स्क्रीन साउथ कोरिया से मंगाई गई है। जू प्रबंधन का दावा है कि यह भारत का पहला वर्चुअल जू 14-D थिएटर है।



भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा

इसके बाद मुख्यमंत्री दशहरा मैदान पहुंचेंगे। दशहरा मैदान पर मुख्यमंत्री एक और महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहां वे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमिपूजन करेंगे। यह प्रतिमा इंदौर में अटल जी की विरासत को याद दिलाने के मकसद से बनाई जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री अटल पथ पहुंचेंगे।



अटल पथ पर मुख्यमंत्री विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान इंदौर में चल रहे कई निर्माण कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे वापस भोपाल के स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे। शाम सवा पांच बजे तक मुख्यमंत्री अपने भोपाल स्थित निवास पहुंच जाएंगे।



ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, ग्वालियर में बनेगा भारत का पहला टेलीकॉम जोन



ईंधन संकट की टेंशन खत्म: बीना और बीकानेर में बनेंगे देश के सबसे बड़े तेल भंडार



IRCTC MP Tour Package: 6 दिन घूमें एमपी की खूबसूरत वादियां, जानें खर्च और पूरी डिटेल



मध्य प्रदेश को मिलेंगे चार नए ग्रीन फील्ड हाईवे, जानिए किन शहरों को फायदा



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • अटल बिहारी वाजपेयी
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • जंगल सफारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा