विधायक दल की बैठक आज, इससे पहले विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव

Aman Vaishnav | Jul 20, 2026, 07:48 IST
सीएम मोहन यादव, विधानसभा का मानसून सत्र
मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज सोमवार 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। साथ ही सीएम मोहन यादव पूरे दिन में सीएम विधानसभा पहुंचेंगे, सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे और गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर भी बैठक करेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

एमपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह सदन पहुंचेंगे। इससे पहले वे कार्य मंत्रणा समिति की बैठक करेंगे। साथ ही दोपहर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर चर्चा होगी।



आइए सीएम मोहन यादव का दौरा विस्तार से समझते हैं...



सुबह की शुरुआत ब्रीफिंग से

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा सुबह सवा नौ बजे शुरू होगा। सबसे पहले सीएम एडीजी इंटेलीजेंस और आयुक्त जनसंपर्क से ब्रीफिंग लेंगे। यह बैठक उनके निवास समत्व पर होगी। इसके बाद सीएम करीब बीस मिनट में विधानसभा के लिए रवाना होंगे।



सुबह पौने दस बजे मुख्यमंत्री विधानसभा पहुंचेंगे। यहां से मानसून सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी।



कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

बता दें कि सुबह दस बजे मुख्यमंत्री कार्य मंत्रणा समिति की बैठक करेंगे। इस बैठक में सत्र के पांच दिनों का पूरा एजेंडा तय होगा। किन दिन कौन से विधेयक और प्रस्ताव सदन में आएंगे, इसकी रूपरेखा यहीं बनेगी।



बैठक के बाद ग्यारह बजे मुख्यमंत्री सदन में मौजूद रहेंगे। पहले दिन सदन में सरकार अपना रुख साफ कर सकती है। विपक्ष की ओर से भी कई मुद्दों पर सवाल उठाए जाने की संभावना है।



दोपहर की व्यस्तताएं

दोपहर डेढ़ बजे मुख्यमंत्री का एक अहम मुलाकात कार्यक्रम तय है। इसके बाद दो बजे वे गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर बैठक करेंगे। यह बैठक समिति कक्ष क्रमांक एक में होगी। गुरु पूर्णिमा जैसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों को लेकर सरकार हर साल विशेष तैयारी करती है।



इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री अपने निवास लौटेंगे। यहां से सीएम शाम की अगली व्यस्तता के लिए तैयार होंगे।



शाम को विधायक दल की बैठक

बता दें कि शाम सात बजे मुख्यमंत्री विधायक दल की बैठक करेंगे। यह बैठक भी उनके निवास समत्व पर तय है। सत्र के पहले दिन की यह बैठक खास मानी जा रही है। इसमें विधायकों को सदन में रणनीति और अनुशासन को लेकर दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।



पांच दिवसीय इस मानसून सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी में है। सत्र 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई विभागों से जुड़े सवाल-जवाब भी होंगे।



वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और जीतू पटवारी भी विधानसभा में मौजूद रहेंगे।



ये खबरें भी पढ़िए...

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से: UCC बिल लाएगी सरकार, विपक्ष के पास मुद्दों की भरमार!



विधानसभा में सरकार को घेरने की तैयारी, इन मुद्दों पर बढ़ेगा सत्ता-विपक्ष का टकराव?



दतिया में मंच से भाषण दे रहे पटवारी ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष को देख गले लगाया



सीएम मोहन यादव ने किसानों को भेजे 1460 करोड़ रुपए, मिली फसल बीमा दावा राशि



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • जीतू पटवारी
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • विधानसभा का मानसून सत्र
  • एमपी विधानसभा का मानसून सत्र
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा